केदारघाटी की दस प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए केएसओ सम्मान, समारोह में गढ़वाली भाषा में चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण
1 min read25/12/2023 10:06 pm
विनोद नौटियाल / दस्तक पहाड न्यूज ।। केदारघाटी सोशियल आर्गेनाइजेशन गुप्तकाशी के 26वें खेल, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ राकेश भट्ट के निर्देशन में उत्सव ग्रुप द्वारा प्रर्दशित गढ़वाली भाषा में चक्रव्यूह मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
Advertisement

Advertisement

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी के खेल मैदान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।ब्लाक प्रमुख श्वेता पाण्डेय की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि आशा नौटियाल ने चन्द्र सिंह राणा को नर्सरी, सुदर्शन नेगी को शिक्षा,बी.पी.बमोला को संगीत, नरेंद्र गोस्वामी को शिक्षा, डॉ कैलाश पुष्पवान को स्वरोजगार,कु.साक्षी मानसी को संगीत, शैलेन्द्र को शिक्षा, आदित्य भट्ट को शिक्षा, आस्था शुक्ला को शिक्षा और कु.स्नेहा को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह एवं प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि आचार्य कृष्णानंद नौटियाल ने कहा कि गढ़वाली चक्रव्यूह का मंचन सर्वप्रथम 1995 में देहरादून के परेड ग्राउंड में किया गया था। आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोस्वामी, संयोजक मनोज पाण्डेय ने बताया कि संगठन 1997 से लगातार यह आयोजन कर रही है। कार्यक्रम का संचालन माधव कर्नाटकी एवं बेंकटरमण सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया।
Read Also This:
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, गणेश तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद देवशाली,थानाध्यक्ष अजय जाटव, कुलदीप कण्डारी,सोमेश्वरी भट्ट, आनन्द मणि सेमवाल, आदि मौजूद थे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारघाटी की दस प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए केएसओ सम्मान, समारोह में गढ़वाली भाषा में चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129