दस्तक पहाड़ न्यूज  / देहरादून  उत्तराखंड मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग के मुताबिक, आज 4 जनवरी से अगले तीन दिन तक प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है जबकि इसके बाद 8 और 9 जनवरी को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। बर्फबारी के बाद प्रदेश में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर परेशान कर सकती है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि 9 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल

Featured Image

सकते हैं। मौसम विभाग ने 9 जनवरी को प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जैसी स्थिति के बाद उत्तराखंड तक भी इसका असर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग का दावा है कि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में 9 और 10 जनवरी को हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं होने से इसका असर फसलों पर भी पड़ रहा है। किसानों को बारिश का इंतजार है तो वहीं सेब के बागवानों को भी बर्फबारी की प्रतीक्षा है। दिसंबर का महीना सूखा ही बीतने के बाद जनवरी में भी अब तक बारिश नहीं हुई है जिससे फसलों पर असर पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य बना रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में 5 दिनों तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सुबह और शाम के समय कोहरा जा सकता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून में गुरुवार को भी मौसम इसी प्रकार का बने रहने का अनुमान है।