बड़मा महोत्सव में हुआ भगत सिंह कोश्यारी का भव्य स्वागत, मातृशक्ति को नमन कर दिया कोदा झंगोरा खाएंगे, आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाएँगे का नारा
1 min read13/01/2024 5:12 pm
दीपक बेंजवाल / बड़मा / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज। । महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का बड़मा महोत्सव में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने बड़मा क्षेत्र का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा यह मेले विकास के मेले है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास का सपना आज साकार हुआ है। इन मेले में संस्कृति और वेशभूषा का विकास भी होना चाहिए।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी और महानगरों में बर्तन धोने तक ही सीमित न रहे बल्कि बकरी, पशुपालन और फलोत्पादन कर आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का कोदा झंगोरा आज राष्ट्रीय पहचान बना चुका है। इस भूमि में माधो सिंह भण्डारी जैसे लोग पैदा हुए यह बात हम सभी को अपने नौनिहालों को समझानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को गढ़वाली कुमाऊँनी मातृभाषा सीखनी चाहिए ताकि उनका मातृभूमि से लगाव बना रहे। उन्होंने कहा कि जगह जगह आयोजित होने वाले ये मेले सिर्फ नाचने गाने का मंच न बने बल्कि संस्कृति और भाषा का भी विकास हो। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को अपनी बोली एवं भाषा आने वाली पीढ़ियों को जरूर सिखाने की अपील भी की। पूर्व मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए अभिभावकों को बच्चों को नशे से दूर रखने पर विशेष जोर दिया।
Read Also This:
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी विरासत हैं और इनको जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित सैनिक स्कूल पर चल रहे विवाद को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन भी स्थानीय जनता को दिया। साथ ही उन्होंने सैनिक स्कूल के लिए प्रस्तावित भूमि पर वेटरनरी कॉलेज खोलने का सुझाव भी मंच से पेश किया। इसके लिए उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को सर्वे एवं प्रस्ताव तैयार कर पेश करने को कहा।
केदारनाथ विधायक का शैला रानी रावत ने पहली बार बड़मा पट्टी में आयोजित भव्य मेले की सराहना करते हुए मेला समिति को 51 हजार रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उन्होंने इस मेले को सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखने एवं मेले के माध्यम से स्थानीय महिलाओं एवं आर्थिक के उत्थान के प्रयास करने की अपील भी की। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने महोत्सव में पहुंची मातृशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि मात्र शक्ति हमारे प्रदेश की रीढ़ हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिला अध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार ने 22 जनवरी को श्री राम भगवान को समर्पित कर दीपावली की भांति त्योहार मनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मेला अध्यक्ष विशम्भर सिंह रावत ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डाॅ शिवचन्द सिंह रावत द्वारा संपादित ‘पट्टी बड़मा एक नई पहल’ स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद आश्रित हुए सम्मानित
बड़मा महोत्सव में स्वर्गीय बचन सिंह बिष्ट, स्व. फते सिंह पंवार, स्व. मौज सिंह नेगी, स्व. कबूतरा सिंह रौथाण, स्व राम सिंह बुटोला, स्व. भजन सिंह रावत, स्व. सूर्यकांत पंवार, अरविंद सिंह रावत, अनूप सिंह रौथाण सहित सेना मेडल प्राप्त दरम्यान सिंह रौथाण के परिजनों को सम्मानित किया गया।
जीतू बडगवाल ने दिया आशीर्वाद
महोत्सव में स्थानीय महिलाओं और स्कूली बच्चों द्वारा जीतू बडगवाल नृत्य नाटिका में मंचन करते हुए पात्रों ने उपस्थित भीड़ के बीच जाकर आशीर्वाद दिया, जिसे देख कई लोग भावुक हो गए। वही जागर प्रस्तुति दे रही बालिकाओं ने भी नृत्य के दौरान अक्षत फेंककर वरदान दिया। समारोह के अंत में लोकगायक साहब सिंह रमोला की गढ़वाली गीत संध्या पर लोग मंत्रमुग्ध दिखे।
इस अवसर पर राज्यमंत्री रमेश गढ़िया, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य वाचस्पति सेमवाल, पूर्व प्रमुख जगदीश्वरी भारद्वाज, प्रधान संगठन पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी,
क्षेपंस नीमा रौथाण, प्रधान ज्योति रौथाण, राजकीय शिक्षक संघ महामंत्री आलोक रौथाण, प्राथमिक शिक्षक संघ रूद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण, त्रिलोक सिंह रावत, मनोज रौथाण, संजय मैठाणी, सुखदेव रौथाण, त्रिलोक रौतेला, दिलबर,लाल, अरविंद भट्ट, दिनेश गौड़, विनोद मैठाणी, सुधीर रौथाण, तेरपन सिंह, उम्मेद सिंह रौथाण, मीना झिंक्वाण, अरविंद रौथाण, प्रधान मुसाढुंग सुरजी देवी, शिक्षक नितिन चंद्रा समेत मेला समिति के संरक्षक वीरेंद्र बुटोला समेत बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महादेव मैठाणी, सचिव प्रदीप रावत, संयुक्त सचिव कालीचरण रावत, उमादत्त सेमवाल राही द्वारा संयुक्त रूप से किया।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बड़मा महोत्सव में हुआ भगत सिंह कोश्यारी का भव्य स्वागत, मातृशक्ति को नमन कर दिया कोदा झंगोरा खाएंगे, आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाएँगे का नारा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129