उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ी अपडेट, 16 जनवरी से प्रयोगात्मक और 15 फरवरी बाद होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं
1 min read10/12/2024 11:42 am
दस्तक पहाड न्यूज।। देहरादून।। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 जनवरी से 15 फरवरी तक दोनों कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के बाद लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बुधवार को प्रस्तावित बैठक में बोर्ड अधिकारी परीक्षा को लेकर योजना बनाएंगे।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद पिछले वर्षों तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू करवाता रहा है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ढाई लाख बच्चे पंजीकृत है।
प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी पहले सप्ताह से शुरू होती थी। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके बाद परीक्षाएं केंद्रों में कराई दी जाएंगी।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ी अपडेट, 16 जनवरी से प्रयोगात्मक और 15 फरवरी बाद होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129