अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस सलड़ी बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौके पर ही मौत, 25 से अधिक घायल
1 min read
25/12/20244:02 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज। अल्मोड़ा अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस सलड़ी बैंड के पास 1500 फिट गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस के अनुसार बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। घायलों को भीमताल अस्पताल से बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाए जाने की तैयारी की जा रही है। घायलों को लेने के लिए हल्द्वानी से भीमताल के लिए 15 से अधिक एंबुलेंस रवाना हो गई है। काठगोदाम से रूट बदल दिया गया है।रोडवेज की ये बस हल्द्वानी डिपो की है। जो रोज सुबह हल्द्वानी से 7.30 बजे पिथौरागढ़ को निकलती है। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह छह बजे करीब पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को वापसी करते है।
चालक का नाम रमेश चंद्र पांडे और परिचालक गिरीश दानी गाड़ी में थे। दोनों को गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर एआरएम व अन्य अधिकारी हल्द्वानी से घटना स्थल को रवाना हो चुके हैं।
अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस सलड़ी बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौके पर ही मौत, 25 से अधिक घायल
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड़ न्यूज। अल्मोड़ा अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस सलड़ी बैंड के पास 1500 फिट गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस के अनुसार बस में 25 से 30 यात्री सवार
थे। घायलों को भीमताल अस्पताल से बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाए जाने की तैयारी की जा रही है। घायलों को लेने के लिए हल्द्वानी से भीमताल के लिए 15 से अधिक
एंबुलेंस रवाना हो गई है। काठगोदाम से रूट बदल दिया गया है।रोडवेज की ये बस हल्द्वानी डिपो की है। जो रोज सुबह हल्द्वानी से 7.30 बजे पिथौरागढ़ को निकलती है।
रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह छह बजे करीब पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को वापसी करते है।
चालक का नाम रमेश चंद्र पांडे और परिचालक गिरीश दानी गाड़ी में थे। दोनों को गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर एआरएम व अन्य अधिकारी हल्द्वानी से घटना स्थल को
रवाना हो चुके हैं।
हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे बनभूलपुरा थानाध्यक्ष ने चार के मौत की पुष्टि की है।