दस्तक पहाड न्यूज  / पौड़ी।। उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला पौड़ी जिले से सामने आया है. पौड़ी में सत्याखाल मोटर मार्ग पर एक बस लगभग 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई।. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग घायल हो गए. बस में कुल 22 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिसके बाद तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को पौड़ी और श्रीनगर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना पर सीएम धामी ने दुख जताया है।

Featured Image

पौड़ी थाना पुलिस के मुताबिक, रविवार 12 दिसंबर को शाम करीब 4 बजे सवारियों से भरी एक बस संख्या UK12PB-0177 पौड़ी शहर से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर सत्याखाल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 80 मीटर खाई में जा गिरी है। 80 मीटर नीचे बस लुढ़कने के बाद पेड़ से टकराकर रुक गई। खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पौड़ी पुलिस और एसडीआरएफ जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।हादसे में 5 लोगों के मौत की पुष्टि पौड़ी जिला प्रशासन द्वारा की गई है जबकि 17 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जिसमें 10 घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 7 घायलों का उपचार पौड़ी जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि बस पौड़ी से देहलचौरी जा रही थी।