अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की सच्ची सेवा में लगे रहे डीएम सौरभ गहरवार, सम्मान समारोह को छोड़ छुट्टी के दिन बिलेश्वर पहुंच कर किये 82 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड
1 min read08/03/2025 10:16 pm
कालिका काण्डपाल। दस्तक पहाड़ न्यूज।।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां एक ओर महिलाओं के सम्मान में कई मंच सजाये गये, वहीं दूसरी ओर इस सबसे दूर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग जरुरतमंद महिलाओं को सेवा देते रहे।आज के दिन रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग द्वारा विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा और अगस्त्यमुनि में बाल विकास विभाग द्वारा सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया। तो डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने हमेशा की इस दिन को जन सेवा के लिए समर्पित कर महिलाओं को सच्चा सम्मान देने का कार्य किया।
दरअसल जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार जनपद रुद्रप्रयाग में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी सजकता के साथ निभा रहे हैं। जिलाधिकारी लगातार बिलेश्वर सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में लगातार अल्ट्रासाउंड की डिमांड आने के चलते जिलाधिकारी आज (द्वितीय शनिवार को अवकाश के दिन) बिलेश्वर सीएचसी (टिहरी) पहुंचे यहां उन्होंने विभिन्न महिलाओं समेत कुल 82 व्यक्तियों का अल्ट्रासाउंड किया।
जनपद रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी संभालने से पूर्व डॉ. सौरभ गहरवार जनपद टिहरी में बतौर जिलाधिकारी एक साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी दौरान उन्हें टिहरी के सीएचसी बिलेश्वर में अल्ट्रासाउंड डॉक्टर की कमी की जानकारी मिली। स्थानीय महिलाओं की समस्या को समझते हुए उन्होंने सीएचसी बिलेश्वर में अल्ट्रासाउंड करना शुरू किया। बता दें कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सिविल सेवाओं में आने से पहले बतौर रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं दे चुके हैं। टिहरी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगातार सीएचसी बिलेश्वर में अपनी सेवाएं दी।
बीते वर्ष रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद भी बिलेश्वर के लोगों की जरूरत एवं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग से लगभग 90 किमी की दूरी पर स्थित बिलेश्वर सीएचसी में डॉ. सौरभ गहरवार लगातार अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं। आज (शनिवार को) जिलाधिकारी बिलेश्वर सीएचसी पहुंचे और वहां उन्होंने महिलाओं समेत कुल 82 अल्ट्रासाउंड किए।उनके बिलेश्वर पहुंचने पर स्थानीय लोगों में काफी खुशी नजर आई। स्थानीय लोगों ने उनको धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार अब तक बिलेश्वर में 1300 से अधिक महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की सच्ची सेवा में लगे रहे डीएम सौरभ गहरवार, सम्मान समारोह को छोड़ छुट्टी के दिन बिलेश्वर पहुंच कर किये 82 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129