दस्तक पहाड न्यूज, अगस्त्यमुनि।। शुक्रवार रात हुई मूसलधार बारिश से रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक अंतर्गत चमेली, बगरधार, रूमसी और सिलकोट गांवों में हुई भीषण तबाही के बाद रविवार को सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके से ही एसडीएम रुद्रप्रयाग, तहसीलदार तथा खंड विकास

Featured Image

अधिकारी अगस्त्यमुनि से दूरभाष पर वार्ता कर प्रभावित गांवों की स्थिति से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ा है और प्रत्येक जरूरतमंद को सहायता पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कहा कि जिन परिवारों का आवास पूर्ण रूप से नष्ट हो गया है, उन्हें तत्काल राहत शिविर या वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार, सरकारी तंत्र और संगठन पूरी तरह से आपदा प्रभावितों के संपर्क मे है। उन्होने प्रशासन से प्रभावितों के समुचित पुनर्वास और वहाँ आवश्यक सुविधाऐ विकसित करने के निर्देश दिए।इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र ऊखियाल, सोनू बिष्ट अवर अभियंता जल संस्थान से भी उन्होंने क्षेत्र में हुए व्यापक नुकसान की जानकारी री। इस अवसर पर उनके साथ मनोज राणा मंडल अध्यक्ष, अनूप सेमवाल पूर्व जिला महामंत्री,बलवीर लाल पूर्व प्रधान मंडल महामंत्री, राज किशोर बिष्ट, विनय भट्ट मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, सुनील सजवान, राजेंद्र सिंह सजवान, नीरज मलासी भी साथ में थे। ग्रामीण विनोद लाल, शिशुपाल सिंह, अवतार सिंह सजवाण, ललिता सजवाण, दिलदे देवी, जगजीत सिंह सहित ग्रामीणों ने अपनी समस्याए रखी।