हरीश गुसाईं / दस्तक पहाड न्यूज।। आपके अपने लोकप्रिय न्यूज पोर्टल दस्तक पहाड की भविष्यवाणी एक बार फिर से सटीक साबित हुई है। दस्तक पहाड ने अपने दो अगस्त की खबर में "तो क्या इस बार अगस्त्यमुनि का प्रमुख निर्विरोध बनने जा रहा है? हेडिंग के साथ भविष्य वाणी की थी कि इस बार राजनैतिक समीकरण इस प्रकार से बन रहे हैं कि अगस्त्यमुनि में ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध बन सकता है। इस लेख में यह भी कहा गया था कि अगर भाजपा को पहली बार यहां ब्लॉक प्रमुख पद हासिल करना है तो उसे जगोठ क्षेत्र पंचायत

Featured Image

क्षेत्र से चुनाव जीती भुवनेश्वरी देवी को अपने पक्ष में करते हुए अपना प्रत्याशी बनाना होगा। और ऐसा ही हुआ। भाजपा ने चुनाव जीतते ही भुवनेश्वरी को अपने पक्ष में लपक लिया और उसे प्रमुख पद पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिसके बाद उनकी यह लड़ाई आसान हो गई। कांग्रेस से यहां बड़ी चूक हुई। वह भुवनेश्वरी देवी को अपने पक्ष में नहीं ला पाये। जबकि भुवनेश्वरी के जेठ रघुवीर लाल आईपीएस, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश में आईजी हैं, और केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत के काफी नजदीकी माने जाते हैं। कहीं न कहीं कांग्रेस से यहां बड़ी चूक हुई जो समय रहते भुवनेश्वरी को अपने पक्ष में नहीं कर पाये। छः अगस्त को चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा ने रणनीति के तहत सदस्यों की घेराबन्दी कर उनकी मुख्यमंत्री तथा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मन्त्रियों एवं बड़े नेताओं के सम्मुख परेड भी करा ली। इधर कांग्रेस प्रत्याशी की खोज करती रह गई। ऐन नामांकन के दिन गायत्री देवी को अपना प्रत्याशी बनाकर नामांकन करवा कर बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार भी भाजपा की झोली खाली ही रहेगी। परन्तु कांग्रेस उन्हें एक दिन भी सम्भालकर नहीं रख पाई। नामांकन के दूसरे दिन ही गायत्री देवी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। और पहली बार भाजपा ने मन्दाकिनी (अगस्त्यमुनि) क्षेत्र पंचायत में कमल खिला ही दिया। वह भी निर्विरोध।