चंद्रकुंवर बर्त्वाल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मेेले में डॉ उमेश चमोला को हिमवन्त साहित्य सम्मान एवं राज्य आन्दोलनकारी विजय सिंह राणा हुए अवतार सिंह राणा स्मृति सम्मान से सम्मानित
1 min read22/08/2025 5:38 pm
अगस्त्यमुनि। हिमवन्त कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल की स्मृति में उनके जन्म दिन के उपलक्ष पर कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मेेला एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह राणा स्मृति कार्यक्रम आज अउ राइका अगस्त्यमुनि में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ उमेश चमोला को हिमवन्त साहित्य सम्मान एवं राज्य आन्दोलनकारी विजय सिंह राणा को अवतार सिंह राणा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल औढ़ाकर सम्मान प़त्र, स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में कवि की कविताओं का सस्वर पाठ, कविता पोस्टर एवं कवि से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि हिमवन्त कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल के साहित्य को जन जन तक पहुंचाने में योगदान देने वाले मनीषियों को याद करते हुए कहा कि उनके साहित्य पर अभी और शोध करने की आवश्यकता है। कवि की कर्मस्ािली पवांलिया को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा की जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही पवांलिया में कवि के पैत्रिक मकान को संरक्षित करने का कार्य कर उसे संग्रहालय के रूप में विकसित किया जायेगा। इसमें जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी उसे पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने चन्द्रकुवर बर्त्वाल स्मृति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मेले के आयोजन हेतु एक लाख रू0 देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि रा0महावि0 अगस्त्यमुनि के प्राचार्य प्रो0केसी दुतपुड़ी ने कहा कि केदारघाटी में अनेक साहित्यकार हुए हैं। उनसे प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके साहित्य को पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में कार्य होना चाहिए। वरिष्ठ साहित्यकार बृजमोहन भट्ट, अउ राइका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के संयोजक संजय सजवाण ने कहा कि इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जिस विद्यालय में चन्द्रकुंवर बर्त्वाल ने अध्यापन कार्य किया है उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया जाना एक सुखद अहसास है। उन्होंने चन्द्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति शोध संस्थान अगस्त्यमुनि के प्रयासों की सराहना की। हिमवन्त साहित्य सम्मान से सम्मानित होने पर डॉ उमेश चमालो ने कहा कि अपने गृह क्षेत्र में अपनो के बीच सम्मानित होना गौरव की बात है। कहा कि यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में और अधिक शोध एवं रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। वहीं अवतार सिंह राणा स्मृति सम्मान से सम्मानित होने पर राज्य आन्दोलन कारी विजय सिंह राणा ने कहा कि अपने ही साथी की याद में दिए जाने वाले सम्मान से सम्मानित होना उनके लिए भावुक क्षण है। यह सम्मान उन्हें उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में किए गये संघर्ष का प्रतिफल तो है ही परन्तु उससे ज्यादा यह अवतार सिंह राणा की याद दिलाता रहेगा। संस्थान के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने आगन्तुकों अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान कहिमवन्त कवि चन्द्रकुंवर की कविताओं को चिरस्थाई बनाने के लिए उनके प्रचार प्रसार एवं नई पीढ़ी तक कवि की कविताओं को पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी के सहयोग से विद्यालय परिसर में देव वृक्ष रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुसुम भट्ट एवं गिरीश बेंजवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ डी एस बिष्ट, नपं सभासद हिमांशु भट्ट, उमा कैन्तुरा,बर्त्वाल जी के भतीजे गम्भीर सिंह बर्त्वाल, अवतार सिंह राणा के भाई सुन्दर सिंह राणा, भतीजे हर्षवर्धन राणा, विजय सिंह राणा की पुत्री सरस्वती पंवार, रूमसी की प्रधान सविता रमोला,एवं गिंवाला की प्रधान रेणू बर्त्वाल, संस्थान के संरक्षक अनसूया मलासी, संचिव सुधीर बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष कालिका काण्डपाल, सदस्य दीपक बेंजवाल, ललिता रौतेला, हेमन्त चौकियाल, गजेन्द्र रौतूला, विनीता रौतेला, रमेश बेंजवाल, महावीर रमोला, मण्डल अध्यक्ष मनोज राणा, सुमन जमलोकी, दमयन्ती भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
चंद्रकुंवर बर्त्वाल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मेेले में डॉ उमेश चमोला को हिमवन्त साहित्य सम्मान एवं राज्य आन्दोलनकारी विजय सिंह राणा हुए अवतार सिंह राणा स्मृति सम्मान से सम्मानित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129