Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 60 वर्ष से अधिक आयु की प्रेरणादायी महिलाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, नाम चयन के लिए आमजन से अपील

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च, 2026) के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम हेतु जनपद से 60 वर्ष से अधिक आयु की प्रेरणास्त्रोत वरिष्ठ महिलाओं के नाम आमंत्रित किए गए हैं। यह कार्यक्रम मा० कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के निर्देशानुसार आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष ऐसे वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो वृद्धावस्था में भी सक्रिय, आत्मनिर्भर एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों—सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, कृषि, उद्यमिता, लोकसेवा अथवा अन्य क्षेत्रों—में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं तथा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।प्रत्येक जनपद से कुल तीन महिलाओं का चयन किया जाएगा। इनमें एक महिला निम्न आय वर्ग, एक मध्यम आय वर्ग तथा एक उच्च आय वर्ग से चयनित की जाएगी। आय संबंधी किसी प्रकार का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक नहीं होगा, बल्कि श्रेणी निर्धारण स्थानीय प्रशासन के आंकलन के आधार पर किया जाएगा।निर्धारित आयु सीमा के अनुसार पात्र महिला की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए (दिनांक 01 अप्रैल 2025 तक)। चयन के लिए यह आवश्यक है कि संबंधित महिला वर्तमान में सक्रिय भूमिका में कार्यरत हो, आत्मनिर्भर हो, समाज पर सकारात्मक प्रभाव रखती हो तथा स्थानीय स्तर पर विशिष्ट पहचान या उपलब्धि अर्जित कर चुकी हो।जनपद स्तर पर पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी, जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला परिवीक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (सदस्य सचिव) शामिल रहेंगे।

Advertisement Box

जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की योग्य एवं प्रेरणादायी वरिष्ठ महिलाओं के नाम प्रस्तावित करें, ताकि समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक सक्रिय वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा सके।चयनित महिलाओं को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp