Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बम से कोर्ट उड़ाने की धमकी पर रुद्रप्रयाग एसपी का ताजा बयान, देखिए ताजा अपडेट

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने जानकारी देते हुए बताया है कि सघन चेकिंग के उपरान्त कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, पुलिस के स्तर से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जनपद न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के माध्यम से पुलिस को एक अत्यन्त संवेदनशील सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार, माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय रुद्रप्रयाग की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक अज्ञात स्रोत से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। मामले की गम्भीरता और सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर ने स्वयं नेतृत्व संभालते हुए पुलिस एवं अभिसूचना सहित अन्य इकाइयों के साथ मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एहतियात के तौर पर तत्काल पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराया गया।  सुरक्षा बलों की तैनाती- परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पीएसी की टीमें तैनात कर न्यायालय परिसर को खाली कराया गया तथा मुख्य द्वार पर ही आवाजाही को रोका गया।तकनीकी निरीक्षण- बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे न्यायालय परिसर का गहन तकनीकी निरीक्षण और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जनपद स्तर पर अलर्ट- एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार, जिले के सभी न्यायालय परिसरों में पुलिस और इंटेलिजेंस की टीमें मुस्तैद हैं। प्रवेश द्वारों पर प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग (तलाशी) की गयी।  कानूनी कार्यवाही और अपील- ​पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त धमकी भरे मेल की गहनता से जांच की जा रही है और इसे भेजने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है, तथा ऐसे धमकी भरे ई-मेल भेजकर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। रुद्रप्रयाग पुलिस निर्धारित एसओपी के तहत पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है।

Advertisement Box

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp