Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पहाड़ की बेटियाँ गढ़ रहीं सफलता की नई इबारत, तिलवाडा गीड़–भूतेर गाँव की दो होनहार बेटियों ने पाई AIMS में जगह जगह

दीपक बेंजवाल/ दस्तक पहाड न्यूज।। पत्थरों से राह बनातीं, आँधियों से आँख मिलातीं, संघर्ष की चट्टानों पर अपने सपने उगातीं। माँ की दुआ, मेहनत का उजाला संगत लेकर चलतीं पहाड़ की बेटियाँ हर शिखर पर पहचान लिखतीं।

तिलवाड़ा के गीड़–भूतेर गाँव की दो होनहार बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गाँव और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सीमित संसाधनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और कठिन हालातों के बावजूद इन बेटियों ने हार नहीं मानी, बल्कि संघर्ष को अपना साथी बनाकर सफलता की मंज़िल हासिल की।गीड़–भूतेर निवासी शिवानी पुरी ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश) में रेडियोलॉजी टेक्नीशियन पद पर चयन प्राप्त किया। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 34 हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और हौसले के आगे कोई बाधा टिक नहीं सकती। वहीं नेहा कंडारी का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में नर्सिंग ऑफिसर पद पर हुआ है, जो पूरे पहाड़ के लिए गर्व का विषय है।इन दोनों बेटियों की सफलता के पीछे उनकी माँ की अदम्य हिम्मत, दिन-रात की कड़ी मेहनत और परिवार के त्याग की बड़ी भूमिका रही है। आज शिवानी और नेहा उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती हैं।

Advertisement Box

इस अवसर पर नगर पंचायत तिलवाड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हैप्पी असवाल ने कहा कि पहाड़ की बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें, तो वे हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू सकती हैं। उन्होंने कहा कि शिवानी पुरी और नेहा कंडारी की उपलब्धि पूरे पहाड़ के समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि बेटियाँ बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।

गीड़–भूतेर गाँव की ये दोनों बेटियाँ आज यह साबित कर रही हैं कि मेहनत, संस्कार और संकल्प के बल पर पहाड़ से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp