Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारघाटी में तेज हुई नशामुक्ति की मुहिम, कण्डारा सहित 40 से अधिक गांवों में शराबबंदी लागू

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। केदारघाटी क्षेत्र में नशामुक्ति को लेकर जनजागरण अब एक बड़े आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों में शराबबंदी लागू की जा चुकी है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में कंडारा वार्ड में भी नशामुक्ति अभियान की सशक्त शुरुआत की गई। ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित किया गया, जिसमें कोतवाली प्रभारी गुमान सिंह नेगी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।बैठक में पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अब क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्राम प्रधान श्रीमती अंजू देवी भंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती संतोषी बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज नेगी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सदस्य अजय वीर भंडारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “केदारघाटी में नशामुक्ति की यह मुहिम समाज के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। गांव-गांव में जिस तरह महिलाएं और युवा आगे आ रहे हैं, वह बेहद प्रेरणादायक है। यदि इसी तरह जनसहभागिता बनी रही तो जल्द ही पूरा क्षेत्र नशामुक्त बन सकता है। प्रशासन और जनता के इस संयुक्त प्रयास से निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।”

Advertisement Box

ग्रामवासियों ने एकजुट होकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।उल्लेखनीय है कि केदारघाटी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इस मुहिम की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है, जिससे आने वाले समय में पूरे क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके
आज फोकस में

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके

फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग,गुरुकुल नेशनल स्कूल और प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर आई प्रथम, अनिरुद्ध घोघा टीम एवं सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी
आज फोकस में

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, ये 5 दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
आज फोकस में

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, ये 5 दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिर फोड़ा बम, बोले मुझे घेरने का किया जा रहा प्रयास, बताई हकीकत
आज फोकस में

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिर फोड़ा बम, बोले मुझे घेरने का किया जा रहा प्रयास, बताई हकीकत

भूकम्प से वनाग्नि तक… रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन का रियल टाइम अभ्यास
आज फोकस में

भूकम्प से वनाग्नि तक… रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन का रियल टाइम अभ्यास

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 24 मार्च 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp