Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में व्यापारियों की बड़ी मांग: पार्किंग व्यवस्था और LPG कोटा बढ़ाने की उठी आवाज, चार मिसाल बेमिसाल कार्यक्रम में सौंपा ज्ञापन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। नगर उद्योग व्यापार मंडल अगस्त्यमुनि ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में पहुंचे  प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल को ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल ने एक ओर जहां बाजार क्षेत्र में पार्किंग की गंभीर समस्या उठाई है, वहीं व्यवसायिक एलपीजी (LPG) सिलेंडरों के कोटे में वृद्धि की मांग भी की है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 20 नवम्बर 2024 को मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में मंदाकिनी नदी के किनारे खाली भूमि पर मरीन ड्राइव एवं पार्किंग निर्माण की घोषणा की गई थी। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्य शुरू नहीं हो पाया है।व्यापारियों का कहना है कि अगस्त्यमुनि बाजार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां लगातार यातायात का दबाव बना रहता है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे व्यापारियों और आमजन दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से जल्द से जल्द पार्किंग निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Advertisement Box

वहीं, दूसरे मुद्दे के तहत व्यापारियों ने व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 20% कोटे के तहत जनपद को 5% अतिरिक्त आवंटन दिए जाने के निर्देश (दिनांक 16 मार्च 2026, SoP) के बावजूद जिले में अब तक पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। व्यापार मंडल के अनुसार, एलपीजी की कमी का सीधा असर होटल व्यवसायियों और छोटे व्यापारियों के रोजगार पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनपद रुद्रप्रयाग को तत्काल 5% अतिरिक्त एलपीजी कोटा उपलब्ध कराया जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। व्यापार मंडल ने दोनों समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए प्रशासन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई है।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 13 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp