Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में व्यापारियों की बड़ी मांग: पार्किंग व्यवस्था और LPG कोटा बढ़ाने की उठी आवाज, चार मिसाल बेमिसाल कार्यक्रम में सौंपा ज्ञापन

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। नगर उद्योग व्यापार मंडल अगस्त्यमुनि ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में पहुंचे  प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल को ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल ने एक ओर जहां बाजार क्षेत्र में पार्किंग की गंभीर समस्या उठाई है, वहीं व्यवसायिक एलपीजी (LPG) सिलेंडरों के कोटे में वृद्धि की मांग भी की है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 20 नवम्बर 2024 को मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में मंदाकिनी नदी के किनारे खाली भूमि पर मरीन ड्राइव एवं पार्किंग निर्माण की घोषणा की गई थी। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्य शुरू नहीं हो पाया है।व्यापारियों का कहना है कि अगस्त्यमुनि बाजार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां लगातार यातायात का दबाव बना रहता है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे व्यापारियों और आमजन दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से जल्द से जल्द पार्किंग निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Advertisement Box

वहीं, दूसरे मुद्दे के तहत व्यापारियों ने व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 20% कोटे के तहत जनपद को 5% अतिरिक्त आवंटन दिए जाने के निर्देश (दिनांक 16 मार्च 2026, SoP) के बावजूद जिले में अब तक पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। व्यापार मंडल के अनुसार, एलपीजी की कमी का सीधा असर होटल व्यवसायियों और छोटे व्यापारियों के रोजगार पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनपद रुद्रप्रयाग को तत्काल 5% अतिरिक्त एलपीजी कोटा उपलब्ध कराया जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। व्यापार मंडल ने दोनों समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हुए प्रशासन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई है।

पहाड़ में हैरान कर देने वाला समझौता, 75 साल के बुजुर्ग से पैर छुआकर मंगवाई माफी, सोशल मिडिया पर किया माफी का वीडियो वायरल, उठे कई सवाल
आज फोकस में

पहाड़ में हैरान कर देने वाला समझौता, 75 साल के बुजुर्ग से पैर छुआकर मंगवाई माफी, सोशल मिडिया पर किया माफी का वीडियो वायरल, उठे कई सवाल

किराए की सड़क, अधूरा निर्माण और खतरे में जवाहरनगर गंगानगर बस्तियाँ: केदारनाथ हाईवे पर जिम्मेदारों की लापरवाही जिंदगी पर भारी
आज फोकस में

किराए की सड़क, अधूरा निर्माण और खतरे में जवाहरनगर गंगानगर बस्तियाँ: केदारनाथ हाईवे पर जिम्मेदारों की लापरवाही जिंदगी पर भारी

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल
आज फोकस में

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”
आज फोकस में

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
आज फोकस में

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 17 मई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp