Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड कैबिनेट की हुई अहम बैठक, इन 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी सरकार की मुहर; यहां पढ़ें

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।। उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में इन 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगी है। उत्तराखंड लोक संपत्ति वसूली अधिनियम की नियमावली को लागू करने, उत्तराखंड वीर उद्यमी योजना, लोक निर्माण विभाग को 1 करोड़ रुपये से अधिक की कंसल्टेंसी समेत कई प्रस्ताव सामने आए। जिन पर चर्चा के बाद सरकार ने मंजूरी दी है। यहां पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले-

Advertisement Box

  • 1.लोक निर्माण विभाग (PWD) को एक ब्रिज सुधार परियोजना के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक की कंसल्टेंसी को मंजूरी दी गई है।
  • 2.न्यायिक अधिकारियों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने सस्ते लोन की सुविधा दी है। वे अब 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे। ई-वाहनों के लिए ब्याज दर 4% और अन्य वाहनों के लिए 5% तय की गई है।
  • 3.वन विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बनने की उम्र सीमा 25 साल से घटाकर 22 साल कर दी गई है।
  • 4.पीएम सूर्य घर योजना के तहत 31 मार्च 2025 तक जिन लोगों ने सोलर प्लांट लगवा लिए हैं, उन्हें ही सब्सिडी दी जाएगी और उसी आधार पर बजट तय होगा।
  • 5.उच्च शिक्षा में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के नियमों को लागू करने की मंजूरी दी गई है।
  • 6.उत्तराखंड लोक संपत्ति वसूली अधिनियम की नियमावली लागू करने पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।
  • 7.गृह विभाग में होमगार्ड की नई नियमावली को मंजूरी दी गई है। साथ ही केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में कमांडेंट का पद भी बनाया गया है।
  • 8.पुलिस ट्रेनिंग: यूसीसी लागू होने के बाद पुलिसकर्मियों को डिजिटल और कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण भारत सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के जरिए होगा।
  • 9.वर्दीधारी पदों की आयु सीमा: पुलिस, PAC और IRB जैसे पदों की घटाई गई उम्र सीमा अभी लागू नहीं होगी। यह नई सीमा दिसंबर 2028 के बाद लागू होगी।फिलहाल पुरानी उम्र सीमा और हाइट नियम ही लागू रहेंगे।
  • 10.एडेड स्कूलों के शिक्षक: हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रमोशन में पुरानी सेवा को शामिल करने के मामले में कैबिनेट ने एक उपसमिति बनाई है।
  • किसानों के लिए राहत:
  • 11.गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
  • 12.गेहूं और धान की खरीद पर मंडी शुल्क 2% ही रहेगा।
  • 13.वीर उद्यमी योजना को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 10% लक्ष्य अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रहेगा और उन्हें 5% अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी।
  • 14.सेतु आयोग के कार्यक्षेत्र और संरचना को मंजूरी दी गई है।
  • 15.विधानसभा सत्र: पंचम विधानसभा सत्र के समापन को मंजूरी दी गई।
  • 16.देवभूमि परिवार अधिनियम को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन
आज फोकस में

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके
आज फोकस में

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके

फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग,गुरुकुल नेशनल स्कूल और प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर आई प्रथम, अनिरुद्ध घोघा टीम एवं सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी
आज फोकस में

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, ये 5 दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
आज फोकस में

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, ये 5 दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिर फोड़ा बम, बोले मुझे घेरने का किया जा रहा प्रयास, बताई हकीकत
आज फोकस में

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिर फोड़ा बम, बोले मुझे घेरने का किया जा रहा प्रयास, बताई हकीकत

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 25 मार्च 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp