Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि के चमराड़ा गाँव के टैंक में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों में छाई दहशत, वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने सुरक्षित निकाला

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। उत्तर जखोली रेंज में अगस्त्यमुनि के नजदीक चमराड़ा झटगढ़ गाँव में बुधवार को एक तेंदुआ पानी के स्टोरेज टैंक में फंस गया। सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर टीम भेजी। वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और स्थानीय लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। इसके बाद रेस्क्यू रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) ने सावधानी पूर्वक अभियान चलाकर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह रेस्क्यू अभियान उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेन्द्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र नेगी (उत्तर जखोली रेंज) तथा हरिशंकर रावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि तेंदुए को बिना किसी चोट के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस दौरान न तो कोई जनहानि हुई और न ही वन्यजीव को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा।  वन विभाग ने क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए नियमित गश्त, कैमरा ट्रैपिंग और जन-जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वन्यजीव से संबंधित किसी भी सूचना पर तुरंत विभाग को सूचित करें और सतर्कता बरतें।

Advertisement Box

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 28 जून 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp