Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता गोष्ठी व रक्तदान शिविर आयोजित

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि की रेडक्रॉस यूनिट द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के सहयोग से विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर “क्षय रोग उन्मूलन जागरूकता गोष्ठी एवं रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन और युवाओं को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुदपुरी के स्वागत संबोधन से हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता बेहद आवश्यक है और इस तरह के आयोजन सराहनीय पहल हैं।विशिष्ट अतिथि ए.सी.एम.ओ. रुद्रप्रयाग डॉ. सीमा टेक चंदानी ने क्षय रोग उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। वहीं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुणाल चौधरी ने टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके लक्षण, रोकथाम और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. चेतन अग्रवाल एवं डॉ. अंकित बगवाड़ी ने भी क्षय रोग उन्मूलन को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन रेडक्रॉस यूनिट की सह नोडल अधिकारी डॉ. ममता थपलियाल द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दलीप सिंह बिष्ट, आशीष बर्तवाल, कर्मचारी किशन सिंह सहित विद्यार्थियों—दीप्तांशी, रितु, लक्की राणा, हितेश आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 10 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर, रक्त जांच एवं एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

Advertisement Box

कार्यक्रम में डॉ. तनुजा मौर्य, डॉ. के.पी. चमोली, डॉ. विष्णु कुमार शर्मा, डॉ. सुधीर पेटवाल, डॉ. शशिबाला रावत, डॉ. दीप्ति राणा, डॉ. मनीषा सती सहित जिला स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी, वरिष्ठ पत्रकार अनुसूया प्रसाद मलासी, हिमांशु भट्ट एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp