Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राफिक एरा ग्रामीण स्वास्थ्य पहल के तहत दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, 27 मार्च को जागतोली दशज्यूला से होगी शुरुआत

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जनपद के दूरस्थ और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर है। ग्राफिक एरा ग्रामीण स्वास्थ्य पहल के तहत रुद्रप्रयाग जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) सेवा का शुभारम्भ 27 मार्च को जागतोली (दशज्यूला) में किया जाएगा। इस सेवा के जरिए ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की ओर से गढ़वाल मंडल के दुर्गम क्षेत्रों में 10 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स संचालित की जा रही हैं। इन यूनिट्स का उद्देश्य उन गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जहां आज भी लोगों को सामान्य उपचार के लिए भी दूर-दराज अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।एमएमयू सेवा के तहत ग्रामीणों को एमबीबीएस चिकित्सक द्वारा निःशुल्क परामर्श, लैब टेक्नीशियन द्वारा जरूरी जांच और फार्मासिस्ट द्वारा मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।इस सेवा की एक खास सुविधा यह भी रहेगी कि जिन मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें ग्राफिक एरा हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। यह पहल जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा अनुमोदित है, जबकि इसे महानिदेशक स्वास्थ्य, उत्तराखंड की स्वीकृति भी प्राप्त है। इस सेवा का फ्लैग-ऑफ 25 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा किया जा चुका है। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement Box

जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की यह पहल निश्चित रूप से दूरस्थ गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 27 मार्च को जागतोली में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का लाभ उठाएं।

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन
आज फोकस में

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके
आज फोकस में

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके

फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग,गुरुकुल नेशनल स्कूल और प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर आई प्रथम, अनिरुद्ध घोघा टीम एवं सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी
आज फोकस में

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, ये 5 दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
आज फोकस में

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, ये 5 दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिर फोड़ा बम, बोले मुझे घेरने का किया जा रहा प्रयास, बताई हकीकत
आज फोकस में

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिर फोड़ा बम, बोले मुझे घेरने का किया जा रहा प्रयास, बताई हकीकत

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 25 मार्च 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp