Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी जार, सुरक्षा के लिए तैनात “हिमवीर” ITBP और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।
उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जारी भारी बर्फबारी ने केदारनाथ धाम सहित पंचकेदार के प्रमुख धामों को बर्फ की मोटी चादर से ढक दिया है। केदारनाथ में इस समय करीब 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जबकि तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच चुका है। ऐसे विषम और जीवन चुनौतीपूर्ण मौसम में भी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। कड़ाके की ठंड, बर्फीली हवाओं और लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद जवान मंदिर परिसर तथा आसपास के संवेदनशील स्थलों पर नियमित गश्त कर रहे हैं। केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद भी यहां सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही। मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी यही जवान संभाल रहे हैं।

गणतंत्र दिवस पर बर्फ के बीच फहराया तिरंगा
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन हिमवीरों ने भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम में तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण पेश किया। कठिन मौसम के बीच आयोजित यह दृश्य साहस और समर्पण की मिसाल बन गया।

Advertisement Box

तुंगनाथ और मध्यमहेश्वर में भी बर्फबारी
केवल केदारनाथ ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम और पंचकेदार के अन्य प्रमुख धाम मध्यमहेश्वर में भी हिमपात दर्ज किया गया है। तुंगनाथ क्षेत्र पूरी तरह बर्फ से आच्छादित हो चुका है, जिससे वहां तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं मध्यमहेश्वर घाटी में भी लगातार बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। इन दोनों क्षेत्रों में भी सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हिमस्खलन की आशंका, प्रशासन सतर्क
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन (एवलांच) का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील ढलानों और मार्गों की नियमित निगरानी की जा रही है।

मनोबल ऊंचा, सुरक्षा चाक-चौबंद
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का कहना है कि अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और शून्य से नीचे तापमान के बावजूद सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है। केदारनाथ सहित समस्त उच्च हिमालयी धामों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत और सक्रिय है।

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp