Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग के जलई गांव में भालू का हमला, 60 वर्षीय महिला घायल पहाड़ में बढ़ता वन्यजीवों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत जलई गांव में आज सुबह एक 60 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल महिला की पहचान निशा देवी, धर्मपत्नी विजय पाल सिंह, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार घटना सुबह सवेरे उस समय हुई जब निशा देवी घर के पास दैनिक कार्य के लिए निकली थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख–पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और किसी तरह शोर मचाकर भालू को भगाया। हमले में महिला को चोटें आईं।
ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तुरंत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। वन क्षेत्राधिकारी हरिशंकर रावत ने बताया कि घायल महिला का इलाज किया जा रहा है और वन विभाग की एक टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। क्षेत्र में वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
इधर, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही भालू और गुलदार की गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। बीते महीनों में विभिन्न गांवों से जंगली जानवरों के हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने, अलर्ट व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता देने की मांग की है। पहाड़ में बढ़ते वन्यजीव हमलों ने एक बार फिर मानव–वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है।

Advertisement Box
करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp