Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि गंगानगर–तिमली सड़क पर बड़ा हादसा टला: पहाड़ी से गिरा युवक, SDRF ने बचाई जान

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।

अगस्त्यमुनि नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत गंगानगर–तिमली सड़क पर बुधवार देर सांय को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां दोस्तों के साथ सड़क किनारे बने पैराफिट पर बैठा एक युवक अचानक मोबाइल हाथ से छूटकर नीचे गिर जाने के बाद संतुलन खो बैठा और आगे की ओर नदी की तरफ जा रही खतरनाक ढलान पर गिर गया। अंधेरा और नीचे जाने का रास्ता न होने के कारण साथी युवाओं ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद तत्काल रेसक्यूं टीम मौके पर पहुंची और तीखी, फिसलन भरी पहाड़ी ढलान पर उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।बचाए गए युवक की पहचान अरविंद राणा (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह राणा, निवासी ग्राम मथ्यागांव, (बांगर) पोस्ट ऑफिस बक्शीर, तहसील बसुकेदार, थाना गुप्तकाशी के रूप में हुई है। उक्त युवक यहां कालेज में पढ़ाई करता है। रेस्क्यू के बाद उसे तत्काल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

Advertisement Box

खतरनाक बना हुआ है यह “जी-स्पॉट” शराबियों का लगता है जमघट – स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगानगर–तिमली सड़क का यह स्थान लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। पानी का श्रोत होने के कारण अक्सर शराब पीने यहां लोग पहुंचते है। बड़ी संख्या में युवा भी इसमें शामिल है। जिससे कई दुर्घटनाऐ भी हो चुकी है। यहां सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा बैरियर नहीं हैं और ढलान सीधी नदी की ओर जाती है, जिससे जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। ग्रामीणों और राहगीरों ने कई बार यहां मजबूत सुरक्षा दीवार, रेलिंग और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि हर बार घटना के बाद हलचल होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता।

प्रशासन से फिर उठी मांग – इस ताजा घटना के बाद एक बार फिर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस स्थल का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।फिलहाल, एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई, लेकिन सवाल वही है—आखिर कब जागेगा प्रशासन?

तो क्या सस्ते होंगे पेट्रोल‑डीजल? केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें- इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा
आज फोकस में

तो क्या सस्ते होंगे पेट्रोल‑डीजल? केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें- इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा

मुनि महाराज की शपथ खाकर लिया चाका गाँव ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला, शादी-विवाह में भी शराब पर रोक, उल्लंघन करने पर 21000₹ का जुर्माना
आज फोकस में

मुनि महाराज की शपथ खाकर लिया चाका गाँव ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला, शादी-विवाह में भी शराब पर रोक, उल्लंघन करने पर 21000₹ का जुर्माना

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन
आज फोकस में

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके
आज फोकस में

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके

फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग,गुरुकुल नेशनल स्कूल और प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर आई प्रथम, अनिरुद्ध घोघा टीम एवं सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी
आज फोकस में

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 28 मार्च 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp