Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड की बेटियों का परचम बुलंद : रुद्रप्रयाग की नेहा बिष्ट ने राजपथ पर किया राज्य का नाम रोशन, बधाई

दीपक बेंजवाल/ दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।

देवभूमि उत्तराखंड की बेटियों ने हर दौर में साहस, त्याग और नेतृत्व की मिसाल पेश की है। इतिहास में जहां गढ़वाल की रानी कर्णावती ने मुगलों को हराते हुए उनकी नाक कान काटकर सबक सिखाया वही वीरांगना तीलू रौतेली ने रणभूमि में दुश्मनों को परास्त किया, वहीं गौरा देवी ने चिपको आंदोलन के जरिए पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज की बेटियां भी नए कीर्तिमान रच रही हैं। इसी कड़ी में जनपद रुद्रप्रयाग की बेटी नेहा बिष्ट ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राजपथ (कर्तव्य पथ) पर एनसीसी गर्ल्स कंटिजेंट कमांडर के रूप में उत्तराखंड का नेतृत्व कर पूरे प्रदेश को गर्व से भर दिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल रुद्रप्रयाग बल्कि पूरे उत्तराखंड में खुशी और सम्मान की लहर दौड़ गई है।

Advertisement Box

नेहा बिष्ट मूल रूप से अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम सांदर की निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, बेलनी (रुद्रप्रयाग) से हुई। वर्तमान में वह एसएसजीआरआर पटेल नगर, देहरादून से बीएससी नर्सिंग के फोर्थ ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। वर्ष 2024 में एनसीसी ज्वाइन करने के बाद नेहा ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर 2026 की रिपब्लिक डे कैंप (RDC) में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए यह गौरव हासिल किया। नेहा के परिवार में शुरू से ही सेवा और देशभक्ति का वातावरण रहा है। उनके पिता गोविंद सिंह बिष्ट पंजाब नेशनल बैंक, ऊखीमठ में कार्यरत हैं, जबकि माता शर्मिला देवी गांव में रहकर परिवार का संबल हैं। परिवार की सैन्य पृष्ठभूमि ने नेहा के सपनों को दिशा दी — उनके ताऊ दयाल सिंह बिष्ट और चाचा सुरेंद्र सिंह बिष्ट भी वर्तमान में एस एस बी में सेवारत हैं। नेहा के मामा अनूप जगवाण ने दस्तक पहाड़ से जानकारी साझा करते हुए बताया कि नेहा बचपन से ही वर्दी में देश सेवा का सपना देखती थीं और आज उन्होंने अपने सपने को साकार कर दिखाया है।

नेहा बिष्ट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनपद भर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। शुभकामनाएँ देते हुए रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, महिला बोर्ड की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, जिला पंचायत सदस्य सतेरा गंभीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कुलदीप सिंह कंडारी, जिला अध्यक्ष भाजपा विजय भूषण भट्ट सहित स्थानीय निवासियों ने नेहा को जनपद की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं ग्राम प्रधान विजयपाल जगवाण, महिला मंगल दल अध्यक्षा, तथा स्थानीय ग्रामवासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नेहा ने गांव ही नहीं, पूरे जिले का नाम रोशन किया है। नेहा बिष्ट की सफलता इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की बेटियां अवसर मिलने पर किसी से कम नहीं। उनका यह नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और बेटियों को बड़े सपने देखने का साहस देगा। देवभूमि की इस बेटी को सलाम जिसने दिखा दिया कि हौसले पहाड़ से भी ऊंचे होते हैं।

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp