Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिन्द्रवाणी गाँव पहुँचकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन, गुलदार की धरपकड़ हेतु पिंजरे, ट्रैप कैमरा, सोलर लाइट व विशेषज्ञ टीम की तैनाती

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।।

विकासखंड अगस्त्यमुनि अंतर्गत ग्राम सिंद्रवाणी (छिनका नगरासू) में गुलदार के हमले से मृतक पांच वर्षीय बालक के पीड़ित परिजनों से आज जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को इस विषम परिस्थिति में धैर्य एवं हौसला बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जिला प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है तथा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी ने परिवार की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर गांव में ही सुरक्षित स्थान पर परिवार के विस्थापन की भी व्यवस्था किए जाने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि मृतक बालक की माता के बैंक खाते में 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement Box

जिलाधिकारी ने मृतक बालक की दो बहनों को राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु तक शिक्षा का लाभ दिलाने तथा मृतक के दादा-दादी को वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने गांव एवं सड़क किनारे उगी झाड़ियों के तत्काल कटान के निर्देश दिए। गांव में आज ही पांच सोलर लाइट स्थापित कराई गई हैं तथा आवश्यकता अनुसार और लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गांव के आसपास घेरबाड़ (फेंसिंग) कराने के भी निर्देश दिए गए।गुलदार की धरपकड़ के लिए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों की राय को शामिल करते हुए विभिन्न स्थानों पर 3 पिंजरे लगाए गए हैं तथा 5 ट्रैप कैमरों सहित आधुनिक उपकरणों की सहायता से लगातार निगरानी की जा रही है। वन विभाग की गश्ती टीम क्षेत्र में निरंतर गश्त कर रही है। इसके अतिरिक्त वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है, जो आगामी 4-5 दिनों तक क्षेत्र में रहकर गुलदार की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कल देर सायं सिंद्रवाणी (छिनका नगरासू) निवासी दक्ष पुत्र हेमंत बिष्ट, उम्र लगभग 5-6 वर्ष पर गुलदार ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में 7 अलग-अलग टीमों द्वारा गहन सर्च अभियान चलाया गया। रात्रि लगभग 11 बजे बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।सर्च अभियान में एसडीओ वन देवेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में वन विभाग की 3 टीमें (कुल 20 कर्मी) लगातार मौके पर तैनात है। इसके अतिरिक्त डीडीआरएफ की 2 टीम, एसडीआरएफ की 1 टीम, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। कुल मिलाकर वन विभाग के 20 कर्मी, डीडीआरएफ व एसडीआरएफ के 14 कर्मी, जिला प्रशासन के 6 कर्मी एवं पुलिस बल सर्च अभियान में शामिल रहे। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया ।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों की संभावित गतिविधियों को देखते हुए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन व वन विभाग को दें।

 

तो क्या सस्ते होंगे पेट्रोल‑डीजल? केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें- इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा
आज फोकस में

तो क्या सस्ते होंगे पेट्रोल‑डीजल? केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें- इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा

मुनि महाराज की शपथ खाकर लिया चाका गाँव ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला, शादी-विवाह में भी शराब पर रोक, उल्लंघन करने पर 21000₹ का जुर्माना
आज फोकस में

मुनि महाराज की शपथ खाकर लिया चाका गाँव ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला, शादी-विवाह में भी शराब पर रोक, उल्लंघन करने पर 21000₹ का जुर्माना

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन
आज फोकस में

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके
आज फोकस में

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके

फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग,गुरुकुल नेशनल स्कूल और प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर आई प्रथम, अनिरुद्ध घोघा टीम एवं सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार
आज फोकस में

फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग,गुरुकुल नेशनल स्कूल और प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर आई प्रथम, अनिरुद्ध घोघा टीम एवं सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी
आज फोकस में

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 28 मार्च 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp