Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में 10 अप्रैल से शुरू होगा पांच दिवसीय भव्य बैसाखी मेला

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। नगर पंचायत सभागार अगस्त्यमुनि में श्री अगस्त्य मंदिर के मठाधीश योगेश बेंजवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस वर्ष बैसाखी मेले के भव्य आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पांच दिवसीय बैसाखी मेले का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस बार मेला पूर्णतः गैर-राजनीतिक एवं धार्मिक स्वरूप में आयोजित होगा। मेले के दौरान अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा तथा किसी भी व्यक्ति को नशे की हालत में मंच या आयोजन स्थल पर आने की अनुमति नहीं होगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा के तहत मेले के पहले दो दिनों में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा, जबकि अंतिम तीन दिनों में बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अगस्त्यमुनि में आयोजित होने वाला बैसाखी मेला पौराणिक काल से चला आ रहा है और इसे क्षेत्र में सामाजिक मेल-मिलाप का प्रतीक माना जाता है, जिसमें दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं।बैठक में सर्वसम्मति से मेले की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। संरक्षक पद पर नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी को मनोनीत किया गया, जबकि अध्यक्ष पद पर योगेश बेंजवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisement Box

मेला के अध्यक्ष योगेश बेंजवाल के कहते है कि बैसाखी मेला हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। इस वर्ष हम इसे और अधिक व्यवस्थित, अनुशासित और भव्य रूप में आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच मिले और बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियों से मेले की गरिमा और बढ़े। साथ ही, मेले को पूर्णतः नशामुक्त और गैर-राजनीतिक बनाए रखने के लिए सख्त व्यवस्थाएं की जाएंगी।

इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष सर्वेश्वरी देवी गुसाईं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी आर्य, रजनी रावत, दीपक बेंजवाल, धर्मेंद्र रावत, विपिन सिंह रावत, राजेश बेंजवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp