Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूरज प्रयाग में हुआ ‘समुद्र मंथन’, मां चंडिका देवरा यात्रा के दौरान जीवंत हुई पौराणिक परंपरा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

दस्तक पहाड न्यूज तिलवाड़ा।। रुद्रप्रयाग जनपद के पवित्र सूरज प्रयाग संगम क्षेत्र में आज आस्था, परंपरा और लोकविश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब फलासी गांव की मां चंडिका की देवरा यात्रा के दौरान समुद्र मंथन की प्राचीन धार्मिक परंपरा विधिवत रूप से संपन्न की गई। यह विशेष अनुष्ठान मंदाकिनी और लस्तर गंगा के पावन संगम पर स्थित लटा बाबा मंदिर परिसर के समीप आयोजित हुआ, जहाँ हजारों श्रद्धालु इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बने। वही समुद्र मंथन से कुछ समय पहले नाग ने दिए साक्षात् दर्शन दिए।करीब 25 वर्षों बाद देवरा बन्याथ के अवसर पर निकली मां चंडिका की इस यात्रा में समुद्र मंथन की परंपरा ने धार्मिक उत्साह को चरम पर पहुँचा दिया। मान्यता है कि इस अनुष्ठान के दौरान मां भगवती की ब्रह्म शक्ति के माध्यम से समुद्र मंथन किया जाता है, जिससे ‘14 रत्नों’ की उत्पत्ति मानी जाती है। अनुष्ठान के उपरांत मंथन से प्रकट अमृत स्वरूप प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया, जिसे अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है।इस पावन विधि का संचालन ब्रह्मगुरु पंडित जगदंबा प्रसाद बेंजवाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से किया गया। इस अवसर मां चण्डिका तुंगनाथ जी के मुख्य पुजारी आचार्य त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, सत्येंद्र भट्ट और ओम भट्ट द्वारा मां भगवती चण्डिका की विशेष पूजा और स्तवन किया गया।

कार्यक्रम में श्री तुंगनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मानवीरेंद्र बर्त्वाल, प्रबंधक रणजीत सिंह नेगी, पूर्ण सिंह खत्री, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, उपाध्यक्ष कैप्टन दलवीर सिंह राणा,सत्ये सिंह नेगी,धीर सिंह झिंक्वाण, द्योकण्डी के वीर सिंह नेगी सहित पंचकोटी क्षेत्र के खाली खमोली, तड़ाग, उर्खोली, बछनी, भट्टवाड़ी, मलाऊ, फलासी, गडिल, छतोरा, कौल्लू, भन्नू , कुण्डा,  दानकोट , जाखणी समेत आसपास के विभिन्न गांवों से आए दस हजार से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement Box

पौराणिक संदर्भ से जुड़ी है परंपरा : समुद्र मंथन की यह परंपरा पुराणों में वर्णित देव–असुर संग्राम की कथा से प्रेरित है। कथा के अनुसार अमृत प्राप्ति के लिए देवताओं और असुरों ने मंदराचल पर्वत को मथानी और वासुकी नाग को रस्सी बनाकर क्षीर सागर का मंथन किया था। इस मंथन से 14 रत्न प्रकट हुए थे और अंत में भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लेकर अमृत का वितरण किया था। सूरज प्रयाग में संपन्न यह अनुष्ठान उसी दिव्य घटना की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनरावृत्ति माना जाता है।

इस अवसर पर ब्रह्मकोटी बेंजी से आचार्य कैलाश बेंजवाल, प्रवीण बेंजवाल, दिनेश चंद्र बेंजवाल, संदीप बेंजवाल, दीपक बेंजवाल, देवेंद्र बेंजवाल, कृष्णा बेंजवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं पंचकोटी समिति के पदाधिकारी और सदस्य , पोतीदार भीमसिंह, बृजमोहन सिंह रावत ने भी अनुष्ठान में सहभागिता की। श्रद्धालुओं के अनुसार, इस तरह की परंपराएं केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का माध्यम भी हैं। सूरज प्रयाग का यह आयोजन क्षेत्र की सामूहिक आस्था, एकजुटता और लोकसंस्कृति की गहरी जड़ों को दर्शाता है। समुद्र मंथन के उपरांत मां चण्डिका आज प्रवास के लिए तिलवाड़ा के मठियाणा गाँव स्थित प्राचीन साणेश्वर महाराज मन्दिर पहुंची। शुक्रवार को मां की देवरा यात्रा नारी गाँव स्थित प्राचीन मां चण्डिका तुंगनाथ मंदिर पहुंचेगी।

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp