Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में पंचायत अधिकारी सप्ताह में तीन दिन करेंगे फील्ड भ्रमण, ज़िलाधिकारी ने दिए आदेश

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने निर्देश जारी करते हुए सभी विकास खंडों में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (GPDO) और ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) को सप्ताह में तीन दिन अनिवार्य रूप से अपने कार्यक्षेत्र में फील्ड भ्रमण करने और कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि यह बात लगातार संज्ञान में आ रही थी कि कुछ पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में नियमित रूप से उपस्थित न रहकर अधिकतर समय ब्लॉक मुख्यालय या अन्य स्थानों से ही शासकीय कार्य निपटा रहे हैं। इससे गांवों में जन समस्याओं के समाधान में देरी हो रही है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों (BDO) और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ पंचायत अधिकारियों का साप्ताहिक फील्ड भ्रमण सुनिश्चित कराएं। साथ ही अगले तीन दिनों के भीतर फील्ड विजिट का रोस्टर तैयार कर अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।प्रशासन ने जनसंपर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया है। निर्देशों के तहत संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे, जिनमें फील्ड भ्रमण और कैंप की पूर्व सूचना साझा की जाएगी। इससे ग्रामीणों को पहले से जानकारी मिल सकेगी और वे मौके पर अपनी समस्याएं रखकर योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। जिला प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से पंचायत स्तर पर जवाबदेही बढ़ेगी, अधिकारियों की गांवों में मौजूदगी सुनिश्चित होगी और विकास कार्यों की रफ्तार में सुधार आएगा।

Advertisement Box

तो क्या सस्ते होंगे पेट्रोल‑डीजल? केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें- इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा
आज फोकस में

तो क्या सस्ते होंगे पेट्रोल‑डीजल? केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें- इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा

मुनि महाराज की शपथ खाकर लिया चाका गाँव ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला, शादी-विवाह में भी शराब पर रोक, उल्लंघन करने पर 21000₹ का जुर्माना
आज फोकस में

मुनि महाराज की शपथ खाकर लिया चाका गाँव ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला, शादी-विवाह में भी शराब पर रोक, उल्लंघन करने पर 21000₹ का जुर्माना

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन
आज फोकस में

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके
आज फोकस में

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके

फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग,गुरुकुल नेशनल स्कूल और प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर आई प्रथम, अनिरुद्ध घोघा टीम एवं सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी
आज फोकस में

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 28 मार्च 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp