Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हम भी तेरे दादा लगते हैं…पंचूर से योगी आदित्यनाथ की एक ऐसी कहानी, जहाँ सत्ता नहीं सादगी बोलती दिखी

दस्तक पहाड न्यूज पंचूर (पौड़ी गढ़वाल):  उत्तराखंड के पंचूर गांव में शनिवार का दिन कुछ खास था। वजह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। लेकिन ये दौरा किसी मंच, माइक या भाषण तक सीमित नहीं रहा…ये दौरा रहा अपनेपन, रिश्तों और भावनाओं का।सुबह से ही पंचूर में रौनक थी। ऋषिकेश, नरेंद्र नगर, कोटद्वार, देहरादून से लोग कोई प्रशंसक, कोई रिश्तेदार, कोई जनप्रतिनिधिसभी एक ही उम्मीद लेकर पहुंचे थे…योगी जी से मिलने की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास पर लगातार लोगों से मिलते रहे। गेट पर लोग धैर्य से अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कई लोग तो अपने दोस्तों को भी योगी जी से मिलवाने पंचूर लेकर पहुंचे थे।इसी बीच जब योगी आदित्यनाथ गांव भ्रमण पर निकले तो रास्ते में जो नज़ारा दिखा, वो राजनीति से कहीं ऊपर का था। 👶 बच्चों से घिरे योगी आदित्यनाथ…कहीं सिर पर हाथ, कहीं मुस्कान, कहीं प्यार भरी बातें।एक छोटा सा बच्चा फूल लेकर आगे बढ़ा पैर छुए…तो योगी जी ने मुस्कुराते हुए उसे चॉकलेट की पोटली थमा दी। बच्चा वो पोटली अपने दादा को देने लगा तभी योगी जी ने कहा…“हम भी तेरे दादा लगते हैं।” बस…यहीं पंचूर जीत लिया गया।

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह उन्होंने अपने गांव के बड़े-बुजुर्गों का हालचाल जाना और बच्चों को दुलार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का बालप्रेम उमड़ आया। उन्होंने गांव के बच्चों पर अपना स्नेह बरसाया, उनसे बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी दी। सीएम योगी ने एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे प्रेम से खिलाया। बच्चों ने भी सहज भाव से मुख्यमंत्री से बातचीत की। इस दौरान, गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने परिजनों से भी मिले, सभी का कुशलक्षेम जाना। सीएम योगी की विनम्रता, सरलता व सहजता देखकर स्थानीय लोग भी भाव-विभोर हो गए। इसके बाद अपने गांव में भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और परिचितों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दुलार किया।

Advertisement Box

योगी ने ग्रामीणों को खेतीबाड़ी के लिए प्रेरित किया

भ्रमण के दौरान मार्ग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बच्चे ने फूल भेंट किया तो उन्होंने मासूम को खाने का सामान दिया। बच्चे ने वह सामान वहां खड़े अपने दादा को दे दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए प्यार भरे शब्दों में बच्चे से कहा, ‘हम भी तेरे दादा लगते हैं।’ गांव में भ्रमण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को गांव में रहने और खेतीबाड़ी करने के लिए प्रेरित किया।

तो क्या सस्ते होंगे पेट्रोल‑डीजल? केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें- इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा
आज फोकस में

तो क्या सस्ते होंगे पेट्रोल‑डीजल? केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें- इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा

मुनि महाराज की शपथ खाकर लिया चाका गाँव ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला, शादी-विवाह में भी शराब पर रोक, उल्लंघन करने पर 21000₹ का जुर्माना
आज फोकस में

मुनि महाराज की शपथ खाकर लिया चाका गाँव ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला, शादी-विवाह में भी शराब पर रोक, उल्लंघन करने पर 21000₹ का जुर्माना

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन
आज फोकस में

चार धाम यात्रा 2026: कैंपिंग पर रोक, व्यवस्था में बड़ा बदलाव,मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पूरी तरह बैन, अब सभी कर पाएंगे दर्शन

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके
आज फोकस में

चार साल बेमिसाल : मंच पर नशामुक्ति शपथ , जमीन पर शराब बिक्री जारी, जनविरोध के बीच भी जारी शराब के ठेके

फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग,गुरुकुल नेशनल स्कूल और प्रेरणा घोघा टीम, कौशलपुर आई प्रथम, अनिरुद्ध घोघा टीम एवं सौड़ी को सर्वश्रेष्ठ घोघा डोली पुरस्कार

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी
आज फोकस में

क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा ? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 28 मार्च 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp