Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में अधूरी नालियां बनीं आफत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लटक गया काम, जनता खतरे में, सिस्टम बेखबर

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि नगर पंचायत क्षेत्र में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहा नाली निर्माण कार्य अब लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि मुसीबत बन गया है। आधी नालियां खुली पड़ी हैं, आधी अधूरी हालत में छोड़ दी गई हैं, और सड़क के बीचों-बीच खुदे गड्ढे हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह विकास कार्य है या अव्यवस्था का जीता-जागता नमूना।

सड़क बनी दुर्घटना स्थल : जहां एक ओर यह सड़क चारधाम यात्रा और स्थानीय आवाजाही के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, वहीं दूसरी ओर निर्माण एजेंसी की लापरवाही ने इसे खतरनाक बना दिया है। जगह-जगह खुदाई के बाद काम रोक दिया गया है। बरसात या रात के अंधेरे में ये खुले गड्ढे किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। वाहन चालकों और पैदल राहगीरों में डर का माहौल है।

Advertisement Box

ठेकेदार गायब, मजदूर परेशान : स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर मौके से गायब हो गया है। निर्माण स्थल पर न तो मशीनें दिख रही हैं और न ही काम की कोई हलचल। सबसे चिंताजनक बात यह बताई जा रही है कि कई मजदूरों को समय पर भुगतान भी नहीं मिला, जिससे उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विकास के नाम पर मजदूरों का शोषण और जनता की जान जोखिम में — यही तस्वीर सामने आ रही है।

नगर पंचायत और विभाग मौन :  लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। न चेतावनी बोर्ड, न सुरक्षा इंतज़ाम, न काम पूरा करने की समयसीमा — ऐसा लगता है जैसे प्रशासन ने आंखें मूंद ली हों।

सवाल बजट पर भी : स्थानीय जनता में इस बात को लेकर भी गहरा रोष है कि जहां मंत्रियों और विधायकों के भत्ते बढ़ाने के लिए बजट की कमी नहीं होती, वहीं आम लोगों की बुनियादी सुविधाओं के लिए धन और निगरानी दोनों गायब हो जाते हैं। क्या जनता की सुरक्षा और सुविधा सरकार की प्राथमिकता में नहीं है?

जनता की मांग : विभाग अधूरे निर्माण कार्य की तुरंत जांच करें , ठेकेदार पर कार्रवाई और काम पूरा करने की समयसीमा तय हो , सड़क पर सुरक्षा इंतज़ाम और चेतावनी संकेत लगाए जाये ,  मजदूरों का बकाया भुगतान सुनिश्चित हो। अगस्त्यमुनि की यह स्थिति केवल एक स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का आईना है। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।

जागो सरकार जागो — विकास का मतलब सिर्फ घोषणाएं नहीं, ज़मीन पर सुरक्षित और पूरा काम भी होता है।

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp