Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भक्ति और तपस्या का संगम: मुनिमहाराज की पावन देवरा यात्रा आज पहुंचेगी गुनाऊं गाँव, ग्रामीण करेंगे आराध्य को अरसे रोटने की भेंट

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।

नंगे पांव, निराहार व्रत के साथ आगे बढ़ रही भगवान अगस्त्य मुनिमहाराज की देवडोली, क्षेत्र में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Advertisement Box

अगस्त्यमुनि क्षेत्र में इन दिनों गहरा भक्तिमय वातावरण छाया हुआ है। भगवान अगस्त्य मुनिमहाराज की पावन देवरा यात्रा पूर्ण श्रद्धा, आस्था और तपस्या के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। नंगे पांव और निराहार व्रत का कठोर पालन करते हुए यह दिव्य यात्रा आज डांगी गाँव से प्रवास के लिए गुनाऊं गाँव पहुंचेगी, जहां भगवान अगस्त्य जी का प्राचीन बिथरा मंदिर स्थित है। लोक मान्यता में इसे मुनिमहाराज जी का ससुराल माना जाता है इस नाते यहां के ग्रामीण भगवान अगस्त्य मुनिमहाराज का भव्य स्वागत करते है और विदाई पर पहाड़ की पारंपरिक मिठाई अर्से रोटने की भेंट अर्पित करते है। 

देवरा यात्रा का शुभारंभ 14 जनवरी, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हुआ था, जब भगवान अगस्त्य मुनिमहाराज की चल विग्रह डोली गर्भगृह से बाहर आई। इसके बाद देवडोली का प्रथम प्रवास मंदिर परिसर में, दूसरा नाकोट गांव और तीसरा धान्यूं गांव में संपन्न हुआ। यात्रा क्रमशः विजयनगर, बनियाड़ी, सौड़ी, चमेली, रुमसी, डोभा, भौंसाल, चौण्ड और सौड़ भट्ट गांवों से होते हुए बावई गांव पहुंची, जहां भगवान मुनिमहाराज ने पांच दिनों तक भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया। बावई के बाद यात्रा मल्यागांव बोरा, मयकोटी, कुमोली होते हुए मालकोटी गांव पहुंची। मालकोटी गांव भगवान के हकहकूधारी थोकदार परिवारों का प्रमुख गांव माना जाता है, जहां देवडोली का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात सोमवार को यात्रा डांगी गांव पहुंची और आज गुनाऊं गांव के लिए प्रस्थान कर रही है।

देवरा यात्रा के दौरान देवडोली घर-घर जाकर श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम पूछ रही है तथा भक्तों को आशीर्वाद दे रही है। नंगे पांव और निराहार व्रत के साथ की जा रही यह यात्रा श्रद्धा, त्याग और सनातन परंपराओं की जीवंत मिसाल बन गई है। इस पावन यात्रा में मठाधीश पं. योगेश बेंजवाल, आचार्य भूपेंद्र बेंजवाल, सुनील बेंजवाल, हरि सिंह रावत, मनवर सिंह रावत और दलीप सिंह रावत, विपिन सिंह रावत, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवडोली के साथ चल रहे हैं। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह श्रद्धालु भगवान मुनिमहाराज के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp