Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी, विकास कार्यों के लिए सैकड़ों करोड़ की स्वीकृति

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पेंशन राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। साथ ही प्रदेशभर में अवस्थापना विकास, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और शहरी सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।

राज्य आंदोलनकारियों के लिए बढ़ी पेंशन : मुख्यमंत्री के अनुमोदन के अनुसार— राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन ₹3000 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह कर दी गई है।आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूरी तरह शय्याग्रस्त हुए आंदोलनकारियों की पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह की गई है। आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गए अथवा घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन ₹6,000 से बढ़ाकर ₹7,000 प्रतिमाह कर दी गई है। अन्य श्रेणी के राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रतिमाह कर दी गई है।यह निर्णय लंबे समय से चल रही मांगों के बाद राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Advertisement Box

विकास कार्यों के लिए ₹397 करोड़ से अधिक स्वीकृत

प्रदेश में विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने ₹397.39 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है।वहीं, जनपद चमोली के नंदानगर विकासखंड में पार्किंग निर्माण के लिए ₹3.20 करोड़ मंजूर किए गए हैं। आपदा प्रबंधन और विश्व बैंक परियोजना विश्व बैंक सहायतित यू-प्रिपेयर परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹30 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा जिलाधिकारियों द्वारा अहेतुक सहायता, गृह अनुदान, अनुग्रह अनुदान, मानसून में सड़कों से मलबा हटाने, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत और क्षमता विकास जैसे कार्यों के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से ₹92.50 करोड़ अवमुक्त किए जाने को भी मंजूरी दी गई है।

शहरी विकास और पंचायतों को धनराशि : पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत— नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल कमांड मॉनिटरिंग सिस्टम और एलईडी लाइट स्थापना के लिए ₹3.07 करोड़ स्वीकृत।सभी जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ तिमाही किस्त के रूप में ₹79.09 करोड़ आवंटित किए जाने का अनुमोदन।

शिक्षा, पर्यटन और परिवहन को भी बढ़ावा : शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत अध्ययनरत और नए प्रवेशित बच्चों की प्रतिपूर्ति के लिए ₹178 करोड़ जारी करने की मंजूरी। हरिद्वार कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत सतीकुंड पुनर्विकास योजना के लिए ₹10 करोड़ स्वीकृत।अल्मोड़ा जिले में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और संबंधित कार्यों के लिए ₹1.53 करोड़ अवमुक्त। इन फैसलों को राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान, आपदा तैयारियों की मजबूती और आधारभूत ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp