Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग। । आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से सतर्क रहने हेतु महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन एवं व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से लोगों को ठगने के प्रयास लगातार सामने आ रहे हैं।जानकारी के अनुसार, ठग फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रायोजित (Sponsored) पोस्ट के जरिए आकर्षक विज्ञापन दिखाकर लोगों को भ्रमित करते हैं। इसके अतिरिक्त गूगल सर्च में सबसे ऊपर दिखाई देने वाले ‘Sponsored’ लिंक भी कई बार फर्जी हो सकते हैं, जिनके माध्यम से यूजर्स को नकली वेबसाइटों पर ले जाकर उनसे भुगतान कराया जाता है।

साइबर अपराधी व्हाट्सएप कॉल या चैट के माध्यम से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का दावा करते हुए सीधे पैसे की मांग करते हैं तथा क्यूआर कोड स्कैन कराने का दबाव बनाते हैं। जबकि कोई भी अधिकृत कंपनी इस प्रकार की प्रक्रिया का पालन नहीं करती है। इसके साथ ही ‘Pawan Hans’ या ‘Himalayan’ जैसे नामों से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर भी लोगों को ठगने के मामले सामने आए हैं।श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही करें। किसी अन्य वेबसाइट या लिंक पर विश्वास न करें। वेबसाइट का यूआरएल सावधानीपूर्वक जांचें, क्योंकि ठग असली वेबसाइट से मिलती-जुलती स्पेलिंग का उपयोग करते हैं।

Advertisement Box

इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति फोन कॉल के माध्यम से “VIP कोटा” या “लास्ट मिनट बुकिंग” का लालच देता है, तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें तथा ऐसे नंबरों को ब्लॉक करें।यदि किसी श्रद्धालु के साथ साइबर धोखाधड़ी की घटना होती है, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु सतर्कता एवं सावधानी बरतें, किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें और इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि साइबर ठगों के मंसूबों को विफल किया जा सके।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 13 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp