Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रेम प्रसंग के दबाव में तय हुआ था बाल विवाह, रुद्रप्रयाग में प्रशासन की सख्ती से टली शादी

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियानों के बावजूद समाज में बाल विवाह की कुप्रथा अब भी गंभीर समस्या बनी हुई है। इसी कड़ी में एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की टीम ने एक नाबालिग बालिका का विवाह समय रहते रुकवा दिया।मामले में स्वयं बालिका ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी कि उसके परिजन गुपचुप तरीके से उसका विवाह करवाने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रंजू खन्ना, सदस्य ममता शैली, दलवीर सिंह रावत, केस वर्कर अखिलेश, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा भंडारी और तिलवाड़ा चौकी से कांस्टेबल डी.सी. पुरोहित शामिल रहे। शुरुआत में परिजनों ने टीम को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर सच्चाई सामने आई।

परिजनों ने बताया कि देहरादून में रहने के दौरान बालिका का एक गैर बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था और उसके घर से भागने की धमकी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। गौरतलब है कि बालिका का विवाह उसी रात संपन्न होने वाला था और सीमित लोगों को आमंत्रित किया गया था।टीम ने परिजनों को बाल विवाह की कानूनी स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि यह दंडनीय अपराध है, जिसमें दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। साथ ही यूसीसी के तहत भी सख्त प्रावधानों की जानकारी दी गई।प्रशासन की सख्ती के बाद परिजनों ने तुरंत लड़के पक्ष से संपर्क कर बारात न लाने की बात कही और विवाह रोक दिया गया। विभाग ने परिजनों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह न करने के निर्देश दिए। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, इस वर्ष अब तक ऐसे 26 मामलों में हस्तक्षेप कर बाल विवाह रोके जा चुके हैं, जो जागरूकता और तत्पर कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम है।

Advertisement Box

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 24 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp