Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। ऊर्जा निगम की ओर से जारी टॉप बकाएदारों की सूची जारी की गई है। जिसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम भी शामिल है।सूची के अनुसार बागेश्वर जनपद के कौसानी स्थित उनके ‘रुद्राक्ष पैलेस’ होटल पर 2 लाख 98 हजार 704 रुपए का बिजली बिल बकाया बताया गया है। ऊर्जा निगम द्वारा अखबारों में प्रकाशित इस सूची ने न सिर्फ आम उपभोक्ताओं बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम नागरिकों के बकाया पर तत्काल कनेक्शन काटने जैसी सख्त कार्रवाई की जाती है, तो फिर जनप्रतिनिधियों के मामलों में वही सख्ती क्यों नहीं दिखाई जाती।सूची में एक और बड़ा नाम सामने आया है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के नाम पर भी लगभग 2 लाख 85 हजार 990 रुपए का बिजली बिल बकाया दर्ज बताया गया है। इससे यह बहस और तेज हो गई है कि क्या रसूखदारों के लिए नियम अलग हैं। बताया जा रहा है कि ऊर्जा निगम ने नियमों के तहत सभी बड़े बकाएदारों की सूची सार्वजनिक की है, ताकि समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया जा सके।अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ऊर्जा विभाग नियमों के मुताबिक कार्रवाई करेगा या यह मामला भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा। अभी तक इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या या ऊर्जा निगम की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है।

Advertisement Box
<span class=क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें">
आज फोकस में

क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

अगस्त्यमुनि मैदान के समतलीकरण को लेकर सीएम धामी के सामने किसने रखी मांग, देखिए
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि मैदान के समतलीकरण को लेकर सीएम धामी के सामने किसने रखी मांग, देखिए

बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महाबन्याथ दिवारा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने किए दर्शन
आज फोकस में

बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महाबन्याथ दिवारा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम धामी ने किए दर्शन

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp