Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसैलाब के बीच हिंदू एकता का संदेश, काण्डई दशज्यूला में एकजुट हिन्दुओं ने लिया रोटी-बेटी-चोटी को बचाने का संकल्प

दस्तक पहाड़ न्यूज। दशज्यूला। पुराने राजकीय जूनियर हाईस्कूल काण्डई दशज्यूला के प्रांगण में आयोजित ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कलश यात्रा और भारत माता एवं देवी-देवताओं के जयकारों के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता ने भारी संख्या में शिरकत कर सनातन धर्म के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।

नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए कथावाचक राधिका जोशी ने ‘पंच परिवर्तन’ (स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य) पर अपना वक्तव्य केंद्रित किया। उन्होंने संस्कृति के संरक्षण में मातृशक्ति की भूमिका को आधारशिला बताते हुए महिलाओं से अपनी विरासत को बचाने में योगदान देने की अपील की।

Advertisement Box

कोटेश्वर मंदिर के मठाधीश शिवानंद गिरी जी महाराज ने धर्म और दर्शन पर वृहद चर्चा करते हुए हिन्दुओं को जागृत होने का आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि “पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के कारण हमारे 16 संस्कारों और गौरवशाली परंपराओं का हनन हो रहा है, जो अत्यंत कष्टकारी है।” उन्होंने ‘रोटी, बेटी और चोटी’ की रक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से हमें एक मंच पर आना चाहिए और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाली महान विभूतियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज जी ने संघ की स्थापना से लेकर १०० वर्ष की यात्रा के संघर्ष और उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति को गौरवशाली परंपरा को याद करने का एक महा-अभियान है। उन्होंने महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह, गुरु तेग बहादुर, वीर शिवाजी जैसे अनेक महापुरुषों के जीवन में घटित घटनाओं को उद्धृत कर जन समूह में ओज भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विशेष रूप से शराब बंदी के विरुद्ध मिसाल पेश करने वाली महिला मंगल दल क्यूड़ी मलांस की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक और जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने विराट हिन्दू सम्मेलन के सफल संचालन हेतु सभी अतिथियों, महिला मंगल दलों, नवयुवक मंगल दलों, मंदिर व पांडव समितियों और भजन-कीर्तन मंडलियों का आभार जताया।

कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, संघ के सह विभाग संघचालक भजन सिंह खत्री, जिला संघ चालक तेजपाल सिंह खत्री, जिला प्रचारक पंकज, ललिता पुरोहित, लक्ष्मी पुरोहित, विजयपाल कठेत, सुदर्शन नेगी, दलवीर नेगी, गोपाल बासकंडी, विवेक कांडपाल, देवेंद्र बासकंडी, आशीष पुरोहित, सुभाष चौहान, नमिता कांडपाल, सुमन पंवार और कुसुम राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र कांडपाल, वीरेंद्र बर्त्वाल व कार्यक्रम के सह संयोजक आलोक कांडपाल ने किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय, ट्रॉमा सेंटर और गौ एंबुलेंस की उठी मांग

[news_reels]
WhatsApp