Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट, अभद्रता की घटना को राजकीय शिक्षक संघ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की मांग

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल जी एवं समस्त कार्यरत मिनिस्ट्रियल कर्मियों के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता की घटना के पश्चात राजकीय शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग की एक आपातकालीन बैठक आहूत की गई।  बैठक में इस कायराना कृत्य की घोर भर्त्सना एवं निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध यथाशीघ्र कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की गई।आज रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थकों द्वारा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ की गई मारपीट और अभद्र व्यवहार न केवल एक अधिकारी का अपमान है, बल्कि पूरे कर्मचारी एवं शिक्षक समाज की गरिमा पर सीधा प्रहार है। इस प्रकार का भय और अराजकता का वातावरण किसी भी सूरत में कार्य संस्कृति के लिए उचित नहीं है।

जिला अध्यक्ष आलोक रौथाण ने क्रांतिकारी स्वर में कहा कि यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है। यदि जनप्रतिनिधि ही कानून को हाथ में लेकर गुंडागर्दी पर उतर आएं तो यह प्रदेश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण संकेत है। शिक्षक समाज इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा। ध्यातव्य रहे इस कुक कृति की प्रदेश स्तर पर निंदा की जा रही है।

Advertisement Box

जिला मंत्री शंकर भट्ट ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राम राज्य की बात करने वाली सरकार के शासन में आज जंगलराज और गुंडाराज चरम पर है। अधिकारी एवं कर्मचारी इस घटना से आशंकित हैं। यदि माननीय विधायक और उनके समर्थकों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तो राजकीय शिक्षक संघ बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार जैसे कठोर निर्णय लेने को बाध्य होगा। यह केवल चेतावनी नहीं, बल्कि कर्मचारी सम्मान की रक्षा का संकल्प है।

जिला उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार ने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का ऐसा कृत्य किसी भी परिस्थिति में क्षमा योग्य नहीं है। लोकतंत्र में संवाद और मर्यादा का स्थान होता है, न कि दबंगई और अभद्रता का।

जिला प्रवक्ता अजय भट्ट ने भी कड़े शब्दों में कहा कि यह घटना पूरे शिक्षक और कर्मचारी वर्ग के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। यदि प्रशासन द्वारा त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो राजकीय शिक्षक संघ सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

राजकीय शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग स्पष्ट करता है कि कर्मचारी सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। बैठक में जनपदीय संरक्षक नरेश कुमार भट्ट, जनपद संयुक्त मंत्री दीपक नेगी, महिला उपाध्यक्ष कुसुम भट्ट, महिला संयुक्त मंत्री विमला राणा, संगठन मंत्री मनमोहन गुसाईं, संगठन मंत्री महिला सुलेखा सेमवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अंकित रौथान, मंत्री संदीप भट्ट, ऊखीमठ अध्यक्ष पंचम राणा, मंत्री दिलबर कोटवाल, जखोली अध्यक्ष प्रवीन घिगड़ियाल, मंत्री माही कोठियाल सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे और एक स्वर में इस घटना की कड़ी निंदा की।

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 22 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp