Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में सरस्वती शिशु मंदिर को प्लेनेटस्कूल संस्था ने दी स्मार्ट क्लास की सौगात, बच्चों के थीम-बेस्ड कक्षा का भी किया निर्माण

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। सरस्वती शिशु मंदिर अगस्त्यमुनि में विद्यार्थियों की शिक्षा को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। प्लेनेटस्कूल संस्था के माध्यम से विद्यालय को विभिन्न प्रकार के आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।इस सहयोग के अंतर्गत विद्यालय को कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास की सुविधा, प्रिंटर, स्पीकर सहित अन्य आवश्यक डिजिटल उपकरण प्रदान किए गए हैं। साथ ही, विद्यार्थियों के लिए थीम-बेस्ड कक्षा का निर्माण भी किया गया है, जिससे पढ़ाई को अधिक रोचक, व्यावहारिक और प्रभावी बनाया जा सके।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन आधुनिक संसाधनों से न केवल छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सीखने की रुचि में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। छात्रों ने भी नए संसाधनों के माध्यम से पढ़ाई को लेकर उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने का भरोसा जताया है।

प्लेनेटस्कूल संस्था के प्रतिनिधि श्रीमान शैलेश जी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य पहाड़ी, सुदूर और आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इसी सोच के तहत सरस्वती शिशु मंदिर अगस्त्यमुनि को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि छात्रों को आधुनिक और उन्नत शिक्षा का लाभ मिल सके।

Advertisement Box

इस अवसर पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों श्रीमान बृजमोहन भट्ट जी और वीर सिंह नेगी जी द्वारा प्लेनेटस्कूल से आए प्रतिनिधियों—श्रीमान शैलेश जी, स्नेहिल जी और सतेंद्र जी—को शॉल और स्मृति-चिह्न (शील्ड) भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान बीरेंद्र राणा जी ने कहा कि प्लेनेटस्कूल संस्था का यह सहयोग छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई। प्लेनेटस्कूल संस्था की यह पहल उन विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया है।

शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, रूद्रप्रयाग में निंदा, ज्ञापन सौंपा
आज फोकस में

शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, रूद्रप्रयाग में निंदा, ज्ञापन सौंपा

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल
आज फोकस में

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल

नौकरी की आस में स्नातक बने ‘आठवीं पास’ उत्तराखंड में शिक्षित बेरोजगारी की भयावह तस्वीर
आज फोकस में

नौकरी की आस में स्नातक बने ‘आठवीं पास’ उत्तराखंड में शिक्षित बेरोजगारी की भयावह तस्वीर

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग
आज फोकस में

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन के फर्जीवाड़े पर CM धामी का सख्त रुख: रिकवरी और मुकदमे के निर्देश, सभी जिलों से अपात्रों की रिपोर्ट तलब
आज फोकस में

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन के फर्जीवाड़े पर CM धामी का सख्त रुख: रिकवरी और मुकदमे के निर्देश, सभी जिलों से अपात्रों की रिपोर्ट तलब

क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें
आज फोकस में

क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp