Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनी।। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों किसान पेंशन निधि के नाम पर लागू किए गए नए अपडेट ने बुजुर्ग किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसान आईडी बनाने और सत्यापन के लिए राजस्व क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में ये शिविर अक्सर मूल गांवों से काफी दूर लगाए जा रहे हैं। दूरदराज़ के गांवों में रहने वाले बुजुर्गों को इन शिविरों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। खड़ी चढ़ाई, खराब रास्ते और सीमित परिवहन सुविधाओं के कारण बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बुजुर्ग किसानों का कहना है कि किसान पेंशन निधि के नाम पर लाया गया यह नया अपडेट राहत देने के बजाय उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा है।

केदाफघाटी निवासी शिव शंकर नेगी, महेंद्र सिंह रावत, अनसूया प्रसाद, दिलदेई देवी, मवेशी देवी सहित स्थानीय ग्रामीणों और किसानों का सुझाव है कि यदि अपडेट करना ही था तो इसके लिए एक-दो बड़े शिविरों के बजाय गांव-गांव शिविर लगाए जाने चाहिए थे। इसके अलावा यह कार्य सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से भी कराया जा सकता था, ताकि बुजुर्गों को दूर न जाना पड़े। कुछ किसानों ने यह भी कहा कि सरकार चाहती तो इसके लिए एक ऑनलाइन एप्लिकेशन भी लॉन्च कर सकती थी, जिससे प्रक्रिया और सरल हो जाती।

Advertisement Box

देशभर में किसान सम्मान निधि और पेंशन योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में किसानों को लाभ दिया जा रहा है। अब इनके सत्यापन के नाम पर यह नया अपडेट सामने आया है, लेकिन पहाड़ों में इसका क्रियान्वयन अव्यवहारिक साबित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जीवाड़ा रोकने के नाम पर ईमानदार और बुजुर्ग किसानों को ही सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि पर्वतीय क्षेत्रों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नीति में बदलाव किया जाए और गांव स्तर पर शिविर लगाकर या स्थानीय माध्यमों से ही सत्यापन की सुविधा दी जाए, ताकि बुजुर्ग किसानों को राहत मिल सके।

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 26 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp