Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग

दस्तक पहाड न्यूज तिलवाड़ा।। आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने तिलवाड़ा बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे कार्यों, हटाए गए अतिक्रमण तथा सड़क पर पड़े मलवे की स्थिति का गहनता से जायजा लिया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि तिलवाड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यों का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन भू-स्वामियों को अधिग्रहित संपत्तियों का मुआवजा दिया जा चुका है, वे तत्काल प्रभाव से अधिग्रहित भूमि से अपना स्वामित्व हटाएं। साथ ही ध्वस्त किए गए भवनों का मलवा शीघ्र हटाया जाए, ताकि मार्ग अवरुद्ध न हो।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण और मलवा हटने से केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान वाहनों के लिए पर्याप्त सड़क चौड़ाई उपलब्ध होगी, पार्किंग व्यवस्था मजबूत होगी और जाम की समस्या में कमी आएगी। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की अधिग्रहित भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई दुकानदार या व्यवसायी अपनी दुकान की निर्धारित सीमा से बाहर एनएच की भूमि पर सामग्री रखता पाया गया, तो नगर पंचायत के माध्यम से चालानी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि खाली कराई गई भूमि का उपयोग पार्किंग, यात्रियों के विश्राम हेतु बेंच और अन्य जनसुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर और सुव्यवस्थित यात्रा अनुभव मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों और तिलवाड़ा बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Advertisement Box

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp