Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंदाकिनी में जा रहा घरों का गंदा पानी, राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की व्यवस्थाओं पर उठे बड़े सवाल

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। स्वच्छता के नाम पर राष्ट्रीय सम्मान पाने वाली नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। नगर के वार्ड 05 और 06 से घरों की नालियों का गंदा पानी सीधे मंदाकिनी नदी में गिर रहा है, लेकिन जिम्मेदार तंत्र अब तक मूकदर्शक बना हुआ है।इस गंभीर मुद्दे को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने कहा कि नालियों की समुचित निकासी व्यवस्था न होने से दूषित पानी बिना किसी उपचार के नदी में जा रहा है। बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं तथा गंदगी का तेज बहाव नदी को प्रदूषित कर रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मंदाकिनी जैसी आस्था और जीवनदायिनी नदी को सीवर लाइन में बदलते देखना बेहद चिंताजनक है। सवाल उठ रहा है कि जब समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो अब तक स्थायी समाधान क्यों नहीं किया गया?

व्यापार मंडल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने वाली नगर पंचायत की यह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है। नगर की गरिमा पर दाग लग रहा है और जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।मंडल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला जनस्वास्थ्य, पर्यावरण और नगर की प्रतिष्ठा से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Advertisement Box

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग चमोली सहित उत्तराखण्ड के 4 जिलों में आज 28 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का फैसला

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला
आज फोकस में

बड़ी खबर : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता
आज फोकस में

क्या सरकार की प्राथमिकता में नहीं है पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था, रुद्रप्रयाग अस्पताल से 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर पेपर लीक ! व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचा प्रश्नपत्र, दो परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र फिर देंगे एग्जाम

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा मंत्रालय, ट्रॉमा सेंटर और गौ एंबुलेंस की उठी मांग

[news_reels]
WhatsApp