Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कपणियां में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन एवं माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग / जिला न्यायाधीश रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में, सचिव श्रीमती पायल सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 24 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत कपणियां में “केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” के अवसर पर एक विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए सचिव महोदया ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस प्रतिवर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों को कराधान प्रणाली के महत्व, राष्ट्र निर्माण में करों की भूमिका तथा ईमानदार कर भुगतान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि उत्पाद शुल्क व्यवस्था देश की आर्थिक प्रगति एवं विकास में अहम योगदान देती है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकारों तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और विधिक सहायता योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा पर एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी प्रतिबंधों को सरल व प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को गहरा संदेश मिला।कार्यक्रम को ग्रामीणों का अच्छा समर्थन मिला और शिविर को जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल बताया गया।

Advertisement Box
शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, रूद्रप्रयाग में निंदा, ज्ञापन सौंपा
आज फोकस में

शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, रूद्रप्रयाग में निंदा, ज्ञापन सौंपा

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल
आज फोकस में

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल

नौकरी की आस में स्नातक बने ‘आठवीं पास’ उत्तराखंड में शिक्षित बेरोजगारी की भयावह तस्वीर
आज फोकस में

नौकरी की आस में स्नातक बने ‘आठवीं पास’ उत्तराखंड में शिक्षित बेरोजगारी की भयावह तस्वीर

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग
आज फोकस में

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन के फर्जीवाड़े पर CM धामी का सख्त रुख: रिकवरी और मुकदमे के निर्देश, सभी जिलों से अपात्रों की रिपोर्ट तलब
आज फोकस में

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन के फर्जीवाड़े पर CM धामी का सख्त रुख: रिकवरी और मुकदमे के निर्देश, सभी जिलों से अपात्रों की रिपोर्ट तलब

क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें
आज फोकस में

क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp