Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में आयोजित गणित परिषद में छात्र-छात्राओं ने दिखाए गणितीय मॉडल और आकर्षक चार्ट

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के गणित विभाग द्वारा गणित परिषद के अंतर्गत एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनके वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण का विकास करना रहा।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गणितीय मॉडल और आकर्षक चार्ट प्रस्तुत कर विभिन्न गणितीय सिद्धांतों को सरल, रोचक और व्यावहारिक रूप में समझाया। प्रदर्शनी में ज्यामिति, बीजगणित, त्रिकोणमिति के साथ-साथ दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और तार्किक क्षमता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।गणित विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. शिव प्रसाद पुरोहित ने अपने संदेश में कहा कि गणित केवल संख्याओं तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह तार्किक चिंतन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में शोध, नवाचार और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करते हैं।

प्रस्तुत मॉडलों और चार्टों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. हरिओम शरण बहुगुणा, डॉ. कमलापति चमोली, डॉ. गिरिजा प्रसाद रतूड़ी, डॉ. चंद्रकला नेगी, डॉ. गोपी प्रसाद तथा डॉ. हेमा शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधीर पेटवाल एवं डॉ. वीरेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं रोचक ढंग से संचालित करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement Box

शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, रूद्रप्रयाग में निंदा, ज्ञापन सौंपा
आज फोकस में

शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कर्मचारी, सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, रूद्रप्रयाग में निंदा, ज्ञापन सौंपा

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल
आज फोकस में

सरकार के तुगलकी फरमान से पहाड़ के बुजुर्ग परेशान किसान पेंशन निधि के सत्यापन को लेकर उठे सवाल

नौकरी की आस में स्नातक बने ‘आठवीं पास’ उत्तराखंड में शिक्षित बेरोजगारी की भयावह तस्वीर
आज फोकस में

नौकरी की आस में स्नातक बने ‘आठवीं पास’ उत्तराखंड में शिक्षित बेरोजगारी की भयावह तस्वीर

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग
आज फोकस में

एनएच पर अतिक्रमण और मलबा जल्द हटाए, होगी कठोर कार्यवाही, सख्ती से बोले डीएम रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन के फर्जीवाड़े पर CM धामी का सख्त रुख: रिकवरी और मुकदमे के निर्देश, सभी जिलों से अपात्रों की रिपोर्ट तलब
आज फोकस में

उत्तराखंड में दोहरी पेंशन के फर्जीवाड़े पर CM धामी का सख्त रुख: रिकवरी और मुकदमे के निर्देश, सभी जिलों से अपात्रों की रिपोर्ट तलब

क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें
आज फोकस में

क्या नियम सबके लिए समान ? ऊर्जा निगम की बकाएदार सूची में रेखा आर्या और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के नाम, कार्रवाई पर टिकी निगाहें

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp