Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस ने शिक्षा निदेशक पर हमले को लेकर मुख्यमंत्री से की विधायक की गिरफ्तारी की मांग

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष कुलदीप कण्डारी ने प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि 21 फरवरी 2026 को देहरादून स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में उमेश शर्मा काऊ के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जबरन कार्यालय में घुसकर निदेशक अजय कुमार नौटियाल और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

कांग्रेस का आरोप है कि निदेशालय में एक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर अनावश्यक दबाव बनाया गया। निदेशक द्वारा यह स्पष्ट करने के बावजूद कि नाम परिवर्तन का अधिकार शासन का है और पत्रावली शासन को भेजी जा चुकी है, कथित तौर पर बदसलूकी हमले में बदल गई। इस दौरान बचाव में आए कर्मचारियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, के साथ भी दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकियां दी गईं। हमले में शिक्षा निदेशक को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया।

Advertisement Box

पत्र में यह भी उल्लेख है कि मामले में रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज है और गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल बताया गया है। कांग्रेस ने इसे “सुनियोजित हमला” बताते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन होता है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि एफआईआर में नामजद विधायक उमेश शर्मा काऊ की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। विधायक के गनर द्वारा शिक्षा निदेशक और कर्मचारियों के विरुद्ध दर्ज कथित फर्जी एफआईआर को वापस लिया जाए। राज्य के सभी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसओपी जारी की जाए।

कांग्रेस ने कहा कि इस घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी संगठन आंदोलनरत हैं और उन्हें इंडियन नेशनल कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्र, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाई, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल राणा, राजेंद्र भण्डारी, कमल राणा नगर सभासद आदि मौजूद रहे।

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 22 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp