Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग।। जनपद रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए एलपीजी गैस आपूर्ति को व्यवस्थित करने हेतु नई व्यवस्था लागू की गई है। मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के कारण द्रवीकृत प्राकृतिक गैस के शिपमेंट में आई बाधा के चलते गैस उत्पादन, आपूर्ति और वितरण प्रभावित हुआ है। इसी के मद्देनजर भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा राज्य सरकार द्वारा संशोधित एसओपी जारी की गई है।

नई व्यवस्था के अनुसार राज्य को दैनिक आवश्यकता के सापेक्ष प्राप्त व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में से जनपद रुद्रप्रयाग के लिए 5 प्रतिशत का आवंटन निर्धारित किया गया है। इस सीमित आपूर्ति के कारण गैस एजेंसियों द्वारा केवल पंजीकृत व्यावसायिक गैस कनेक्शन धारकों को ही वरीयता के आधार पर सिलेण्डर वितरित किए जा रहे हैं। जनपद में वर्तमान में 3047 व्यावसायिक गैस कनेक्शन पंजीकृत हैं, जो चारधाम यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दृष्टिगत अपर्याप्त माने जा रहे हैं। विशेष रूप से सोनप्रयाग से केदारनाथ पैदल मार्ग पर संचालित अस्थायी प्रतिष्ठानों के पास व्यावसायिक कनेक्शन न होने के कारण उन्हें गैस आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने स्पष्ट किया है कि बिना व्यावसायिक गैस कनेक्शन के सिलेंडर उपलब्ध कराना संभव नहीं है। साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित एवं अवैध है। वहीं, जिला प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, गेस्ट हाउस, होमस्टे, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, औद्योगिक कैंटीन, स्वयं सहायता समूहों तथा चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित अस्थायी प्रतिष्ठानों सहित सभी व्यावसायिक इकाइयों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने नजदीकी गैस एजेंसियों से संपर्क कर व्यावसायिक गैस कनेक्शन प्राप्त करें, ताकि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Advertisement Box

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें
आज फोकस में

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

<span class=रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील">
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?
आज फोकस में

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव
आज फोकस में

सरकार का ऐलान: PPF, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?
आज फोकस में

नेपाल में स्टूडेंट् पाॅलिटिक्स बैन 5 वीं तक परीक्षा खत्म , बालेन सरकार’ का शिक्षा सुधार मॉडल: क्या भारत के लिए भी सबक ?

रुद्रप्रयाग की बेटी सभ्या नेगी का गांव में भव्य स्वागत, अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग की बेटी सभ्या नेगी का गांव में भव्य स्वागत, अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 01 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp