Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज में केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। गौरी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज, विजय नगर अगस्त्यमुनि में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं कोमेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर हर्ष व्यक्त किया गया।मुख्य अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से ही जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगस्त्यमुनि नगर शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है और गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज ने अपनी एक खास पहचान बनाई है। यहां से पढ़कर निकले अनेक छात्र आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जो इस संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय चमोला ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बोर्ड परीक्षा में गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज के विद्यार्थी प्रतिवर्ष मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करते हैं। विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता रहेगा।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज राणा, जिला मंत्री मुकुल मैठाणी, ओबीसी जिला अध्यक्ष सतीश प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन जमलोकी, रमेश नौटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Advertisement Box
बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 22 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp