Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ धाम यात्रा से पहले पेयजल व्यवस्था बेपटरी, अगस्त्यमुनि के विजयनगर वार्ड में एक हफ्ते से आपूर्ति ठप्प, सीएम हेल्पलाइन बनी शोपीस

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा से पहले ही नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के विजयनगर वार्ड में पेयजल सुविधाएं खस्ता हाल में नजर आ रही हैं। एक ओर यात्रा सीजन नजदीक है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप्प पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाजार आने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।स्थानीय होटल और ढाबा संचालकों की आजीविका पर सीधा असर डाल रही है। केदारनाथ धाम यात्रा से ठीक पहले पानी का संकट गहराने से कारोबारियों में भारी चिंता देखने को मिल रही है।

विजयनगर गदेरे के समीप बाजार क्षेत्र में लगे नल और एकमात्र हैंडपंप को हाल ही में रंग-रोगन कर चमका दिया गया, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इनमें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। हालात यह हैं कि पूरे बाजार क्षेत्र में एक भी सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट नहीं है, जिससे पानी की समस्या और गंभीर हो गई है।

Advertisement Box

स्थानीय लोगों का कहना है कि अप्रैल माह में ही जब यह स्थिति है, तो मई-जून में केदारनाथ यात्रा के चरम पर हालात और भी खराब हो सकते हैं। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं, ऐसे में पेयजल व्यवस्था का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।

पेयजल उपभोक्ताओं की नाराजगी:

आई.आर. भट्ट ने कहा, “हम पिछले एक हफ्ते से लगातार विभाग में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आसपास दूर-दूर तक कोई अन्य जल स्रोत भी उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।” प्रवीण बिष्ट का कहना है कि बाजार क्षेत्र में एक भी सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट नहीं है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत से मांग की कि यात्रा सीजन को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मुकेश राणा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो केदारनाथ यात्रा के दौरान हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने नए जल स्रोतों के विकास और स्टोरेज टैंक निर्माण की मांग उठाई।

यात्रा से पहले सुधार जरूरी: स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले पेयजल व्यवस्था का पुनर्गठन किया जाए। साथ ही केवल रंग-रोगन के बजाय वास्तविक रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, नए जल स्रोत विकसित किए जाएं और बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट स्थापित किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को राहत मिल सके।

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp