Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में जंगल की आग का कहर, आवासीय मकान जलकर राख, परिवार के सामने रहने का संकट

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत क्षेत्र के धान्यू इलाके में भीषण जंगल की आग ने एक आवासीय मकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। आग लगने से घर में रखा समस्त गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय मकान खाली होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार के सामने अब रहने का संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित मकान स्वामी नत्था लाल, जो मूल रूप से बाड़व गांव के निवासी हैं, घटना के समय अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2002 से उक्त मकान में निवास कर रहे थे। कुछ माह पूर्व उनकी पत्नी पर गुलदार के हमले के बाद परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ था, जिसके चलते वे सुरक्षा की दृष्टि से परिजनों के साथ रह रहे थे। इसी बीच जंगल में लगी आग अनियंत्रित होकर उनके घर तक पहुंच गई और मकान को अपनी चपेट में ले लिया। वनाग्नि की इस घटना मेंमेंउनके मकान के तीन कमरे पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गए। घर में रखा सारा सामान, साथ ही 19 बोरे अनाज भी आग की भेंट चढ़ गया। परिवार में नत्था लाल, उनकी पत्नी कुशलता देवी, बेटी अंकिता, बेटा अंकित और नाती आयुष्मान शामिल हैं। जिनके सामने अब रहने का संकट खड़ा हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी एचएस रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मकान वन भूमि पर बना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मकान स्वामी के पास भूमि से संबंधित वैध दस्तावेज होंगे, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box
रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp