दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।चंद्रापुरी क्षेत्र के गबनी गांव के समीप रविवार देर रात एक 35 वर्षीय युवक के खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रातभर संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन सोमवार सुबह तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 18 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे आपातकालीन सेवा 112 पर धर्मेंद्र सिंह ने सूचना दी कि उनके भाई रविंद्र सिंह (35 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर-02, उदयपुर, ऊखीमठ, चंद्रापुरी के गबनी गांव के पास खाई में गिर गए हैं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने एसडीआरएफ और पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया।रात के अंधेरे और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद सोमवार 19 अक्टूबर की सुबह एसडीआरएफ, जल पुलिस और पुलिस की संयुक्त टीमों ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया।टीमों द्वारा खाई और आसपास के संभावित क्षेत्रों के साथ जल क्षेत्र में भी युवक की तलाश की जा रही है। परिजन भी युवक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।फिलहाल रविंद्र सिंह का कोई पता नहीं चल पाया है। संयुक्त रेस्क्यू टीमों का सर्च अभियान लगातार जारी है।










