Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस का तीखा सवाल, जनता के मुद्दों से क्यों बच रही है सरकार ?

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष कुलदीप कण्डारी ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक विस्तृत पत्र भेजकर आगामी उत्तराखण्ड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कई गंभीर आपत्तियाँ और सुझाव रखे हैं। यह पत्र उपजिलाधिकारी, उखीमठ के माध्यम से प्रेषित किया गया।

पत्र में कहा गया है कि उत्तराखण्ड विधानसभा के सत्र अन्य राज्यों की तुलना में अत्यंत कम अवधि के लिए आयोजित किए जाते हैं, जिससे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में समुचित चर्चा नहीं हो पाती। राज्य के 70 विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएँ उठाने और सरकार से जवाब लेने का पूरा अवसर नहीं मिल पा रहा है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पत्र में प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बेहद कमजोर हुई है। वन्यजीवों के हमलों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानवीय क्षति हुई है, वहीं “हर घर नल योजना” के बावजूद पेयजल संकट बना हुआ है। इसके अलावा, पिछली आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और मुआवजे की समस्याएँ आज भी लंबित हैं। पत्र में सरकारी जमीनों की नीलामी पर भी सवाल उठाए गए हैं। पत्र में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि उनके कार्यकाल में न तो चतुर्थ विधानसभा और न ही वर्तमान पंचम विधानसभा के सत्रों में सोमवार को प्रश्नकाल और विधायी कार्य हुए हैं, जबकि मुख्यमंत्री स्वयं कई विभागों का प्रभार रखते हैं।

Advertisement Box

कांग्रेस की क्या है प्रमुख मांग—

  • आगामी बजट सत्र में सोमवार को प्रश्नकाल और विधायी कार्य अनिवार्य रूप से कराए जाएँ तथा कम से कम तीन सोमवार मुख्यमंत्री अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दें।
  • उत्तराखण्ड में अभी भी उत्तर प्रदेश काल के कई कानून और नियमावलियाँ लागू हैं, जिन्हें राज्य की परिस्थितियों के अनुसार बदला जाना आवश्यक है। पंचायत राज अधिनियम सहित अन्य कानूनों में सुधार की माँग की गई है।
  • भ्रष्टाचार, महिलाओं पर उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, वन्यजीवों से मानव हानि और सरकारी जमीनों के दुरुपयोग जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विधानसभा में व्यापक चर्चा कराई जाए।इन सभी विषयों पर सार्थक विमर्श के लिए बजट सत्र कम से कम तीन सप्ताह की अवधि का हो।
  • कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार इन मुद्दों की अनदेखी करती है तो जनता के हितों से जुड़ी आवाज़ को और तेज़ किया जाएगा।

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
आज फोकस में

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

धधकते अंगारों पर नृत्य कर प्रकट हुए जाख राजा, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, देखिए वीडियो
आज फोकस में

धधकते अंगारों पर नृत्य कर प्रकट हुए जाख राजा, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, देखिए वीडियो

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग
आज फोकस में

केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग हेतु रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क, केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें बुकिंग

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें
आज फोकस में

राबाइका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में व्यावसायिक गैस आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू, कनेक्शन लेने की अपील

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?
आज फोकस में

राजनीति में नया मोड़: राजेंद्र भंडारी की माफी के मायने और आगे की राह, जनता क्या कहेगी ?

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp